{"_id":"6874173977c23bec920d1098","slug":"more-than-two-lakh-devotees-took-darshan-in-11-days-lieutenant-governor-congratulated-srinagar-news-c-264-1-sr11003-103608-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 11 दिन में दो लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, उपराज्यपाल ने दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 11 दिन में दो लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, उपराज्यपाल ने दी बधाई
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा के 11वें दिन बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या दो लाख पार कर गई। सावन माह के तीसरे दिन रविवार को 200063 लोगों ने दर्शन कर लिए थे। उपराज्यपाल ने इस पर खुशी जताते हुए सभी शिवभक्तों को बधाई दी है।
तीर्थ यात्रा के दसवें दिन शनिवार को 19020 श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी का दर्शन किया। श्रावण मास शुरू होने के नाते भी श्रद्धालुओं की अपेक्षा भीड़ ज्यादा रही। तीन जुलाई से यात्रा के शुरू होने से अब तक की बात करें तो कुल 1.82 लाख भोले के भक्त पवित्र गुफा के दर्शन कर निहाल हो चुके हैं।
11 जुलाई को शुरू हुए श्रावण मास के महज दो ही दिन में रिकार्ड 37030 श्रद्धालु अपने अराध्य बाबा बर्फानी का दर्शन पवित्र गुफा में कर चुके हैं। इसमें पहले दिन शुक्रवार को 18010 और दूसरे दिन शनिवार को 19020 को बाबा के चरणों में शीश नवाया। इसके साथ ही महज दस दिन में बाबा बर्फानी के कुल दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 182,746 पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
शनिवार को बालटाल में बूंदाबांदी होने के बावजूद और पहलगाम में मौसम सुहाना होने के चलते भोले के भक्त पूरे उत्साह के साथ पवित्र गुफा के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक शनिवार को दर्शन करने वाले कुल 19020 भक्तों में 13980 पुरुष, 4272 महिलाएं, 225 बच्चे, 20 साध्वियां, 103 साधु और 420 सुरक्षाकर्मी शामिल रहे।