फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than two lac thirty five thousand took blessings in amarnath yatra

अमरनाथ यात्रा: बाबा बर्फानी के दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 236515 तक पहुंचा

Sat, 22 Jul 2017 10:19 PM IST
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written By: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Sat, 22 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
more than two lac thirty five thousand took blessings in amarnath yatra
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : फाइल फोटो

पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से शनिवार को 4518 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 236515 तक पहुंच गया है। इस बीच आधार शिविर जम्मू से 1180 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 43 छोटे बड़े वाहनों में 787 पुरुष, 243 महिला और 150 साधु शामिल रहे।

विज्ञापन


बाबा के दरबार में हाजिरी देने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट आई है। लेकिन देशभर से भोले के भक्त तत्काल पंजीकरण के लिए पहुंच रहे हैं। रेलवे स्टेशन जम्मू के पास स्थित वैष्णवी धाम केंद्र पर शनिवार को पहलगाम के लिए 301 और बालटाल के लिए 285 के साथ कुल 586 यात्रियों का तत्काल पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन


स्टेशन के पास ही सरस्वती धाम केंद्र पर पहलगाम के लिए 143 और बालटाल के लिए 94 के साथ कुल 237 यात्रियों का पंजीकरण किया गया। अभी तक अमरनाथ यात्रियों का मौसम ने साथ दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed