{"_id":"5a19b22c4f1c1b6a678bded1","slug":"more-than-six-train-delay-due-to-fog-in-udhampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला, आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा ट्रेनों की लेटलतीफी का सिलसिला, आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें लेट
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर भारत में कोहरे के कारण ट्रेेनों के देरी से पहुंचने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। उधमपुर में अंडमान एक्सप्रेस सबसे अधिक चार घंटे की देरी से पहुंची। वहीं ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
श्री माता वैष्णो देवी अंडमान एक्सप्रेस का उधमपुर पहुंचने का समय दोपहर 2:10 है, लेकिन चार घंटे की देरी से शाम करीब 6:10 पर पहुंची। इसके अलावा मालवा एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रात करीब पौने आठ बजे, स्वराज एक्सप्रेस एक धंटे की दरी से शाम पांच बजे, आनंद विहार टर्मिनल उधमपुर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर डेढ़ बजे, दिल्ली श्री माता वैष्णो देवी स्पेशल एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर सवा 12 बजे, हेमकुंट एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से सुबह साढ़े आठ बजे, जम्मू मेल सवा दो घंटे की देरी से दोपहर 12:20 पर उधमपुर पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।