{"_id":"595fb9514f1c1b5b1f8b456a","slug":"more-than-one-lac-fifteen-thousand-piligrims-took-blessings-in-amarnath-cave","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा: 1 लाख 15 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया बाबा बर्फानी का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा: 1 लाख 15 हजार से ज्यादा भक्तों ने लिया बाबा बर्फानी का आशीर्वाद
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017
- फोटो : फाइल फोटो
साल 2017 की अमरनाथ यात्रा में हर दिन बाबा बर्फानी के दरबार में 10 हजार से ज्यादा भक्त दर्शन करने पहुंच रहे हैं। बम बम भोले के जयघोष के साथ शुक्रवार को भी पारंपरिक पहलगाम और बालटाल ट्रैक से 10461 श्रद्धालुओं ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए। इसके साथ यह आंकड़ा 115841 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
इस बीच बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 2246 यात्रियों का जत्था रवाना हुआ। इसमें 1748 पुरुष, 401 महिला और 97 साधु शामिल रहे। यात्रा के लिए तत्काल पंजीकरण केंद्र पर रोजाना हजारों की संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं। शिव भक्तों का अब तक मौसम ने साथ दिया है, लेकिन आगामी दिनों में खराब मौसम होने की सूरत में राहत के साथ मौसम आफत भी ला सकता है।
विज्ञापन
देशभर से पहुंच रहे यात्रियों से मंदिरों का शहर जम्मू शिवमय बना हुआ है। यात्रा के लिए पहुंच रहे यात्री स्थानीय धार्मिक स्थलों में बावे वाली माता, पीर खो, श्री रणवीरेश्वर मंदिर आदि पर आ रहे हैं। जिन यात्रियों का आगामी तिथियों में तत्काल पंजीकरण हो रहा है वे माता वैष्णो देवी के दरबार का भी रुख कर रहे हैं। जिनमें माता रानी के दर्शन के बाद बाबा भोले नाथ के दरबार के लिए प्रस्थान कर रहे हैं।
विज्ञापन