फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   More than eight thousand corona infected people get 108 ambulance facility

आठ हजार से अधिक कोरोना संक्रमित लोगों को मिला 108 एंबुलेंस की सुविधा

विज्ञापन
More than eight thousand corona infected people get 108 ambulance facility
जम्मू। कोरोना काल में प्रदेश के लोगों के लिए 108 एंबुलेंस सुविधा वरदान साबित हुई है। पिछले वर्ष मार्च से इस वर्ष अप्रैल तक 8345 कोविड संक्रमित लोगों को निशुल्क परिवहन सेवा मुहैया करवाई गई है। इसमें सबसे ज्यादा जम्मू संभाग से 60 प्रतिशत, कश्मीर संभाग से 38 और लद्दाख के 2 प्रतिशत लोगों ने इस सुविधा का लाभ उठाया है।
विज्ञापन

प्रदेश में 108 एंबुलेंस सेवा की सुविधा बीवीजी इंडिया लिमटेड मुहैया करवाती है। इसके हेल्पलाइन नंबर पर जम्मू जिले में सबसे ज्यादा 23 प्रतिशत, जबकि राजोरी से 18 और श्रीनगर जिले से 13 प्रतिशत मामले पहुंचे थे। कोविड के बीच 279 गर्भवती महिलाओं को एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई है। इसमें सबसे ज्यादा उधमपुर जिले से 55, जबकि डोडा और किश्तवाड़ में संयुक्त रूप से 33 मामले में सुविधा दी है। वहीं अगर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख यूटी की बात करें तो कोविड सहित अन्य मामलों में कुल 59,694 लोगों को 108 एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाई गई है। बीवीजी के मुख्य विक्रांत गुसैन ने कहा कि कोविड काल में 108 एंबुलेस का स्टाफ दिन रात काम कर लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए काम कर रहा है। प्रदेश के लोगों को ये सुविधा निशुल्क दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed