{"_id":"5937a45e4f1c1b831c9c9122","slug":"more-than-27-thousand-helicopter-tickets-booked-for-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक हुई 27 हजार से ज्यादा चॉपर टिकटों की बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक हुई 27 हजार से ज्यादा चॉपर टिकटों की बुकिंग
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Wed, 07 Jun 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर के लिए बुकिंग
- फोटो : प्रतीकात्मक
अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक नीलग्राथ-पंजतरणी सेक्टर और पहलगाम-पंजतरणी रूट के लिए 27320 चॉपर टिकटों की आनलाइन बुकिंग हो चुकी है। इस बार यात्रियों को नीलग्राथ-पंजतरणी सेक्टर के लिए 1715 रुपये और पहलगाम-पंजतरणी रूट के लिए एकतरफा (प्रति यात्री) 2950 रुपये किराया देना होगा।
विज्ञापन
वर्ष 2016 में नीलग्राथ-पंजतरणी से 2000 और पहलगाम-पंजतरणी रूट के लिए यह किराया 4300 रुपये था। इस बार दोनों रूटों में चॉपर किराये में 285 और 1350 रुपये की कटौती की गई है। राजभवन श्रीनगर में श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के सीईओ उमंग नरुला ने बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा के साथ बैठक में चॉपर सेवा संबंधी तैयारियों पर चर्चा की।
विज्ञापन
सीईओ नरुला ने बताया कि चॉपर सेवा को लेकर संबंधित एजेंसियों के साथ लगभग औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यात्री सुनिश्चित करें कि वे बोर्ड से मान्यता प्राप्त हेली आपरेटरों और एजेंटों से ही टिकट की बुकिंग करवाएं।
विज्ञापन
हेली आपरेटरों की सूची को बोर्ड की वेबसाइट पर डाला गया है। भारतीय वायुसेना और हेली आपरेटरों से समन्वय बनाकर यात्रा के दौरान गंभीर रूप से घायलों को उचित चिकित्सा सेवाएं देने पर काम किया जाएगा।