फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than 18 thousand Manufecchars and traders on strike

जम्मू के सराफा बाजार को 7 दिनों में करोड़ों का नुकसान

Wed, 09 Mar 2016 03:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 09 Mar 2016 03:02 PM IST
सार

  • 18 हजार से अधिक मैन्यूफैक्चर्स और ट्रेडर्स हड़ताल पर हैं। जम्मू के अलावा संभाग के अलग-अलग बाजारों में सराफा दुकानों पर ताले लटके रहे।
  • सात दिन के बंद से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।
     

विज्ञापन
more than 18 thousand Manufecchars and traders on strike
जम्मू का सराफा बाजार - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा सोने पर लगाई अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी के विरोध में मंगलवार को सातवें दिन भी जम्मू संभाग के सराफा बाजारों में हड़ताल रही। 18 हजार से अधिक मैन्यूफैक्चर्स और ट्रेडर्स हड़ताल पर हैं। जम्मू के अलावा संभाग के अलग-अलग बाजारों में सराफा दुकानों पर ताले लटके रहे। सात दिन के बंद से करोड़ों रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन


शहर के लखदाता बाजार, जैन बाजार, अपर बाजार, तालाब तिल्लो, जानीपुर, नानक नगर, बाहु प्लाजा स्थित सराफा दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। मंगलवार को कारोबारियों ने प्रतिष्ठान बंद कर जैन बाजार में प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार और वित्त मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। यहां से लिंक रोड तक रैली निकालकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन एंड स्वर्णकार संघ ज्वाइंट एक्शन कमेटी जम्मू संभाग के चेयरमैन रमन सूरी ने कहा कि वित्त मंत्री को तत्काल एक्साइज ड्यूटी लगाने के फैसले को वापस लेना चाहिए। यदि वित्त मंत्री ने प्रस्तावित एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं जी तो कड़ा संघर्ष होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 17 मार्च को देशभर के कारोबारी रामलीला मैदान में पहुंचकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए भी जम्मू से भी कारोबारियों को चलने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर जम्मू सराफा एसोसिएशन के प्रेसीडेंट परजान कुमार जैन, स्वर्णकार संघ (जम्मू संभाग) के प्रेसीडेंट राज कुमार, विजय वर्मा, अजय आदि उपस्थित थे। सराफा व्यापारियों ने सोमवार को बैठक कर हड़ताल को 72 घंटे बढ़ाते हुए 10 मार्च तक विरोध करने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed