{"_id":"5f665d008ebc3e2ed9265a03","slug":"more-than-13-thousand-infected-in-ten-days-figure-crossed-62-thousand-jammu-city-news-jmu2190474164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में 13 हजार से ज्यादा संक्रमित, आंकड़ा 62 हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में 13 हजार से ज्यादा संक्रमित, आंकड़ा 62 हजार पार
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर की तुलना में जम्मू संभाग में कई गुना अधिक कोविड संक्रमण का प्रसार हो रहा है। प्रदेश में शनिवार को 1492 लोग संक्रमित मिले, जिसमें जम्मू संभाग से 831 और कश्मीर से 661 लोग संक्रमित हुए। इसके साथ प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 62533 तक पहुंच गया है। इस बीच प्रदेश में 21 और लोगों ने दम तोड़ दिया। इसमें जम्मू संभाग से 14 और कश्मीर से 7 मौतें हुई हैं। बीते दस दिनों में प्रदेश में 13 हजार से ज्यादा संक्रमित मामले आए हैं।
जिला जम्मू में सर्वाधिक 261 लोग संक्रमित मिले। चिंता की बात यह है कि ये सभी स्थानीय वर्ग से थे और इनमें कोई ट्रैवलर नहीं था। जिले में अब तक 131 लोगों की मौत हो चुकी है और 6303 मामले सक्रिय हैं। संभाग में राजोरी में 87, उधमपुर में 19, कठुआ में 54, जोजा में 185, संबा में 62, पुंछ में 57, रामबन में 43, रियासी में 25 और किश्तवाड़ में 38 लोग संक्रमित हुए। कश्मीर में श्रीनगर से 192, बड़गाम से 68, बारामुला से 32, पुलवामा से 71, अनंतनाग से 52, बांदीपोरा से 37, कुपवाड़ा से 99, गांदरबल से 93, कुलगाम से 12 और शोपियां से 5 लोग संक्रमित हुए।
प्रदेश में 3502 लोग निगरानी में लिए
जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कोरोना के 3502 संदिग्ध लोगों को निगरानी में लिया गया। अब तक कोरोना संक्रमित, उनके संपर्क और विभिन्न यात्राओं से जुड़े मामलों में 542123 लोगों को निगरानी में लिया गया है। इसमें 29078 को घर पर क्वारंटीन, 21281 को आइसोलेशन, 66076 को घर पर सर्विलांस पर लिया गया। अब तक 424701 ने सर्विलांस अवधि को पूरा कर लिया है। अब तक 1369702 सैंपलों में से 1307169 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। कुल 21281 सक्रिय मामलों में जम्मू संभाग से 12318 और कश्मीर से 8963 मामले हैं। अब तक जम्मू संभाग से 224 और कश्मीर से 764 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
960 मरीज स्वस्थ
कोविड संक्रमण के प्रसार के बीच राहत यह है कि शनिवार को प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से 960 संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसमें 322 जम्मू संभाग और 638 कश्मीर संभाग से हैं। अब तक 40265 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिसमें जम्मू संभाग से 9545 और कश्मीर से 30720 मरीज हैं।