फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more than 12 thousand students appeared in entrance exam

जेयू की 2365 सीटों पर दाखिले के लिए 12 हजार से अधिक ने दी प्रवेश परीक्षा

Tue, 20 Jun 2017 08:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 20 Jun 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
more than 12 thousand students appeared in entrance exam
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : Amar Ujala

जम्मू विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षा (जेयूईटी) मंगलवार को हुई। कुल 2365 सीटोें के लिए 13118 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 12321 परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा सुबह 11 बजे दोपहर डेढ़ बजे तक चली।

विज्ञापन


प्रवेश परीक्षा दिल्ली समेत रियासत के नौ शहरों जम्मू, कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, पुंछ, श्रीनगर और लेह में हुई। इसके लिए 171 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। प्रश्न-पत्र में कुल 150 बहु विकल्पीय प्रश्न थे। सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी और रीजनिंग की योग्यता जांचने के लिए 40-40 सवाल पूछे गए थे, जबकि न्यूमेरिकल एबिलिटी जांचने के लिए 30 सवाल सामने थे। प्रवेश परीक्षा में निगेटिव मार्किंग रखी गई है। हर गलत जवाब पर 0.25 अंक काट लिया जाएगा। 
विज्ञापन


जम्मू विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. देशबंधु गुप्ता ने कहा कि परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। कोई भी नकल या डिबार का मामला सामने नहीं आया है। आंसर की देखने के बाद परीक्षार्थी 24 जून तक परीक्षा या प्रश्नपत्र के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed