फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   more delay in electrification of jammu katra rail line

जम्मू-कटड़ा रेल लाइ का काम फिर से लटका

Mon, 30 Mar 2015 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 30 Mar 2015 08:09 PM IST
विज्ञापन
more delay in electrification of jammu katra rail line

मौसम की मार जम्मू-उधमपुर-कटड़ा रेल विद्युतीकरण परियोजना पर भी पड़ने लगी है। तकरीबन 45 करोड़ की इस विद्युतीक रण परियोजना पर काम जहां योजनाबद्ध तरीके से जारी है। बेमौसम मूसलाधार बारिश के कारण इस रेलखंड पर कार्यरत रेलवे श्रमिक काम नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन


एक ओर सितंबर 2014 में हुई भारी बारिश और बाढ़ के कारण जम्मू-उधमपुर-कटड़ा रेलखंड पर हो रहे विद्युतीक रण के काम पर विपरीत असर पड़ा था और कामकाज बाधित हो गया था। वर्ष-2015 में भी मार्च के आखिरी महीने तक हो रही बारिश जम्मू-कटड़ा विद्युतीकरण परियोजना पर जारी काम बाधित कर रही है। रेलवे श्रमिक सुचारु रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे जम्मू संभाग में लगातार हो रही बारिश इस परियोजना को लेकर खलनायक साबित होने लगी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जम्मू-उधमपुर-कटड़ा रेल खंड पर विद्युतीकरण का काम वर्षों से जारी है, जिसे पूरा करने का लक्ष्य तीस जून, 2015 है, लेकिन अभी तक बारिश काम में बाधा पहुंचा रही है, जिससे अगस्त-2015 तक इस विद्युतीकरण योजना का काम पूरा होने की संभावना है। सितंबर-2014 के बाद मार्च-2015 में बारिश के कहर से इस काम पर विपरीत असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जम्मू उधमपुर रेल खंड पर रूट ट्रैक 86 किलोमीटर है, जिस पर बीस टनल, जबकि उधमपुर-कटड़ा रेल खंड पर दस के करीब टनल हैं, जिसमें वायरिंग का काम है। जम्मू और उधमपुर के बीच 14 ब्रिज हैं। इसके अलावा उधमपुर-कटड़ा के मध्य रूट ट्रैक 37 किलोमीटर तक का है। बताया जा रहा है कि अभी तक वायरिंग का काम किया गया है और इसे एडजस्टमेंट के साथ-साथ ब्रेकेड पर तारों का एडजस्टमेंट का काम किया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed