{"_id":"595fced04f1c1b68548b46a1","slug":"monsoon-to-be-active-soon-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 9 से सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को कई इलाकों में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 9 से सक्रिय होगा मानसून, 11-12 को कई इलाकों में बारिश के आसार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rainfall
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में आगामी दिनों में मानसून सक्रिय होगा। मौसम विभाग श्रीनगर की भविष्यवाणी में आगामी 9 जुलाई से जम्मू और कश्मीर के कई इलाकों में बारिश होगी। इसमें 11 और 12 को अधिकतर स्थानों पर बारिश के आसार हैं। वीरवार को राज्य के कई हिस्सों में दोपहर बाद मौसम बदल गया था।
विज्ञापन
जम्मू में तेज हवाओं के साथ काली घटनाएं छा गई थीं। मौसम खराब होने की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। अगले चौबीस घंटों में राज्य के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है जम्मू में वीरवार को साफ मौसम के साथ शुरुआत हुई। सुबह से ही तीखी धूप में गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
लेकिन शाम को अचानक मौसम बदलने से बादल छा गए। कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम का मिजाज बदलने से अमरनाथ यात्रियों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। हालांकि आगामी दिनों में खराब मौसम की सूरत में उधमपुर, रामबन और बनिहाल के कई हिस्सों में हाईवे पर भूस्खलन की आशंका है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री तक गिरावट आई है।
विज्ञापन