फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   monorail can run in jammu

2021 तक जम्मू में चल सकती है मोनोरेल

Wed, 09 Dec 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 09 Dec 2015 10:25 PM IST
विज्ञापन
monorail can run in jammu

शहर के प्रस्तावित व्यापक गतिशीलता प्लान पर विचार-विमर्श करने के लिए बुधवार को मुख्य सचिव ने बैठक की। निजी कंपनी राइट्स की ओर से शहर के 2021 के लिए मास्टर प्लान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


इसमें शहर को 169 यातायात जोन में डिवाइड किया जाना है। बड़े रूट पर उच्च मात्रा के परिवहन सिस्टम को भी चिह्नित करना इस प्लान में शामिल है, ताकि मौजूदा परिवहन सिस्टम में सुधार किया जा सके। इस प्लान में कई एजेंसियों के सुझाव भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस प्लान को अगले कई साल को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिसमें जनसंख्या के बढ़ने और वाहनों की संख्या बढ़ना भी शामिल है। प्लान आने वाले कई सालों में इन समस्याओं से निपटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा समय में श्रीनगर और जम्मू शहर में तेजी से बढ़ती वाहनों की संख्या ने यातायात को धीमा कर दिया है। इसे देखते हुए सरकार ने राइट्स से मदद ली। इससे पहले की राइट्स की ओर से बनाया गया प्लान कैबिनेट को सौंपा जाए, इसकी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई जाएगी।

प्रस्तावित प्लान में शहर के 50 किलोमीटर के दायरे में मोनोरेल चलाने, 130 किलोमीटर के दायरे में बस रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाना शामिल है। इसके तहत सड़कों को चौड़ा करना है। साथ ही सड़कों के मौजूदा रैखिक और रेडियल पैटर्न को दोबारा कनफिगर करना है।


नई सड़कें, पुल, पार्किंग, सड़कों को विस्तार, जंक्शनों में सुधार, जैबरा क्रासिंग, फुटपाथ में सुधार आदि प्लान में शामिल है। यह प्लान 16632 करोड़ रुपये का है। चरणबद्ध तरीके से इसको लागू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed