{"_id":"d26b0d2f33d06fc57df1c8f60ff1b3c0","slug":"monkey-bite-incidents-increasing-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्यों बढ़ रही हैं बंदरों के काटने की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, क्यों बढ़ रही हैं बंदरों के काटने की घटनाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 20 Oct 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांडा वन्य जीव पार्क में रविवार को मंकी फीडिंग विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ज्योतिषी एवं राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान श्री रणवीर परिसर के प्रोफेसर डा. चंद्रमौली रैना मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि ज्योतिष शास्त्र या अन्य ग्रंथ बंदरों को भोजन कराने के आदेश नहीं देते।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। बंदरों को बिस्कुट, केले या चने आदि देकर उनकी प्राकृतिक आदतों में बदलाव लाने की कोशिश नहीं करें, क्योंकि इससे वह हिंसक रूप धारण करते जा रहे हैं। उन्होंने वन्य जीव विभाग को सुझाव देते हुए कहा कि जगह-जगह फलदार वृक्ष लगवाए जाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर चीफ कंजरवेटर आफ फारेस्ट आसिफ मोहम्मद सागर ने कहा कि बंदरों से बढ़ती समस्या का समाधान करना केवल विभाग का ही नहीं, बल्कि समाज का दायित्व भी बनता है। सिटीजन क्लब जम्मू के चेयरमैन महेश गुप्ता ने भी जागरूक किया। क्लब के प्रधान धर्मवीर चोपड़ा ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन