{"_id":"edc0d9da2ada888c3880452edbec20ee","slug":"money-lapse-if-surveillance-tower-will-not-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर नहीं बना तो लैप्स हो जाएगी रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर नहीं बना तो लैप्स हो जाएगी रकम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन जम्मू को संवेदनशील स्टेशनों में से एक माना जाता है। यहां पर रेलवे प्रशासन की ओर से जमीन की क्लीयरेंस न मिलने के कारण अब तक सर्विलांस टावर को नहीं बनाया जा सका है।
विज्ञापन
सर्विलांस टावर के लिए जीआरपी जम्मू के पास 11 लाख की राशि पड़ी है। अब तक सर्विलांस टावर बनाने को लेकर जम्मू रेलवे स्टेशन के पास उपयुक्त जमीन के लिए क्लीयरेंस रेलवे प्रशासन द्वारा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सर्विलांस टावर के लिए 11 लाख रुपये की राशि को फरवरी-मार्च तक इस्तेमाल नहीं किया गया तो वह लैप्स हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू रेलवे स्टेशन को करीब चार सर्विलांस टावर की जरूरत है ताकि इससे लोगों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सर्विलांस टावर के बारे में कई बार दिल्ली में भी रेलवे बोर्ड की बैठक के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की जा चुकी है। जबकि लिखित रूप से भी रेलवे प्रशासन को भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठ सका है।
इस संबंध में एसएसपी (रेलवे जम्मू) सूरम सिंह का कहना है कि जीआरपी जम्मू की ओर से जम्मू रेलवे स्टेेशन की समुचित निगरानी के लिए सर्विलांस टावर बनाने की योजना है और इसके लिए 11 लाख रुपये की राशि पड़ी है। मार्च तक इसका इस्तेमाल नहीं हुआ तो यह रकम लैप्स हो जाएगी।