{"_id":"67bce41412c0999c7e05e8bc","slug":"money-is-coming-directly-into-the-accounts-of-farmers-jugal-kishore-samba-news-c-312-1-sjam1007-102087-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधे तौर पर किसानों के खाते में पैसे आ रहे: जुगल किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधे तौर पर किसानों के खाते में पैसे आ रहे: जुगल किशोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार के भागलपुर में आयोजित जनसभा के संबोधन को सुनने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा सांसद जुगल किशोर शर्मा मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत पीएमओ में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के संबोधन से हुई। प्रधानमंत्री कार्यालय से उनके संबोधन को वर्चुअल तरीके के साथ सुना गया। इसके बाद सांसद जुगल किशोर शर्मा के साथ-साथ विधायकों ने विचार रखे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की तरफ से शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना सबसे बड़ी योजना है। सीधे तौर पर किसानों के खाते में पैसे आ रहे हैं। सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार की धरती से देश के किसानों को 22 हजार करोड़ की राशि जारी की है।
उन्होंने कहा कि देश के साथ-साथ जम्मू कश्मीर के किसानों को भी सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। विधायक डाॅ. नरेंद्र सिंह व प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि उनके क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सरकार की इस योजना का लाभ मिला है। मंच से लोकल अलाटी का मुद्दा भी उठाया। शेरे ए कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय जम्मू के उप कुलपति बी.एन त्रिपाठी ने कहा कि किसान वर्ग की बेहतरीन के लिए सभी को एक होकर काम करने की जरूरत है। विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार प्रो अमरीश बैद्य, निर्देशक रिसर्च एसके गुप्ता, डॉ हेमा त्रिपाठी, सामाजिक कार्यकर्ता अश्विनी कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र जम्मू के प्रमुख वैज्ञानिक पुनीत चौधरी, डॉ राजू गुप्ता डॉ प्रेम के साथ-साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र के उन्नत किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से सम्मानित किया गया।