{"_id":"647112bb3d4887f96107970a","slug":"molester-arrest-in-samba-samba-news-c-10-1-125249-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाबालिग छात्रा के अपहरण का प्रयास करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाबालिग छात्रा के अपहरण का प्रयास करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
सांबा के बहेडी का निवासी है आरोपी, पुलिस कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे में हाईवे के निकट वीरवार को बस अड्डे पर एक नाबालिग छात्रा के अपहरण का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अश्विनी सिंह निवासी बहेडी सांबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उस पर धारा 341, 323, 382, 354, 363, 511 आईपीसी और 7 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
पुलिस के अनुसार वीरवार को आरोपी अश्विनी सिंह ने हाईवे सांबा के पास अस्पताल रोड पर एक 17 वर्षीय छात्रा को रोका, और उसके थप्पड़ मारे। वह एक बाइक पर सवार होकर आया था। उसने छात्रा का मोबाइल छीना और उसे पीटते हुए एक कार में डाल लिया। कार लेकर उसका साथी पहले से ही वहां इंतजार कर रहा था। हालांकि, मौके पर मौजूद लोग लड़की को बचाने के लिए दौड़ पड़े, इसलिए वह बच गई, और आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की बाइक जब्त की। एसएसपी बेनाम तोश के अनुसार पुलिस की कई टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में रात भर संदिग्ध ठिकानों पर छापामारी की। वीरवार को आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया। उससे पूछताछ की जा रही है।