फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mok dril

मॉक ड्रिल में आपदा के वक्त बचाव के बताए तरीके

विज्ञापन
mok dril
रियासी। सलाल डैम क्षेत्र ध्यानगढ़ में वीरवार को प्राकृतिक आपदा से बचने की जानकारी देते हुए कीमती जानों को कैसे बचाया जाए, इसके बारे में बताया गया। डीएसपीडीआर मुमताज अली भट्टी की देखरेख में ध्यानगढ़ व सलाल डैम क्षेत्र में की गई मॉक ड्रिल में एसडीआरएफ के जवानों ने प्राकृतिक आपदा भूस्खलन होने पर बचाव के तरीके बताए इस दौरान भूस्खलन में फंसे लोगों को कैसे व किस प्रकार से बचाया जाए इस के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

लोगों को राहत तक पहुंचाने के तरीके बताए गए। एसडीआरएफ के जवानों ने भूकंप तथा बाढ़ आने की स्थिति में उस के निपटने की भी जानकारी दी। मौके पर एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर संजीव कलसी तथा सीआईएसएफ के कमांडेंट बजाज निलेश घनश्याम भी मौजूद रहे। मौके पर कहा गया कि एसडीआरएफ के जवान हर प्रकार की प्राकृतिक आपदा व भीषण परिस्थिति से निपटने के सक्षम है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को भी अपने पास हर प्रकार की जानकारी रखनी चाहिए ताकि मदद के पहुंचने तक सभी को सुरक्षित रखा जा सके। आग लगने की घटना होने पर सुरक्षित स्थानों पर कैसे पहुंचा जाए इस की भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed