{"_id":"e2b6ccc861fb5f8feef0af4a69ddc7b2","slug":"modi-wave-in-kashmir-said-ps-gill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर घाटी में भी मोदी लहर का असर: गिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर घाटी में भी मोदी लहर का असर: गिल
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 08 Nov 2014 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासनिक सेवा के बाद राजनीति में आए पंजाब पुलिस के पूर्व महानिदेशक पीएस गिल ने शनिवार को कहा कि मोदी लहर का असर हर जगह देखने को मिल रहा है। कश्मीर में भी इस लहर का पूरा असर है। गिल ने यह बात भाजपा के सम्मेलन में कही। गिल जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी रह चुके हैं। पार्टी सम्मलेन में गिल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
पार्टी में शामिल हुए लोगों का स्वागत करते हुए गिल ने कहा कि भाजपा को घाटी में मजबूत सहयोग मिल रहा है। सम्मेलन में विभिन्न राजनीतिक दलों से संबंध रखने वाले सैकड़ों युवाओं ने भाजपा का दामन थामा। गिल ने कहा कि लोगों का भाजपा से जुड़ने का मुख्य कारण है मोदी लहर और बाकी राजनीतिक दलों की खराब नीतियां।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि मोदी लहर के कारण कश्मीर की जनता को अहसास हो गया है कि अगर उन्हें कोई न्याय और अच्छे शासन के आधार पर नई सरकार दे सकता है वह भाजपा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यसूची में अमन, विकास, रोजगार और न्याय शामिल है। कश्मीर घाटी में अब तक करीब सभी राजनीतिक दलों ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है जो अब स्वीकारा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
बाढ़ पीडि़तों के लिए मोदी द्वारा जल्द और राहत देने का ऐलान किया जाएगा। जम्मू कश्मीर में पार्टी के मिशन 44 प्लस पर गिल ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह यह आंकड़ा हासिल करके रहेगी। सम्मेलन में पार्टी के स्टेट वाइस प्रेसीडेंट जीएम मीर, डाक्टर अली मोहम्मद मीर, खालिद जहांगीर, अल्ताफ ठाकुर, डाक्टर हिना शफी भट, डाक्टर दरख़्शां अंद्राबी, अशरफ रेशी आदि मौजूद रहे।