फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi to address rally in j&k on 21 and 22

21 को उमर के गढ़ में रैली करेंगे पीएम मोदी

Fri, 14 Nov 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 14 Nov 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
modi to address rally in j&k on 21 and 22

रियासत में भाजपा के मिशन 44 प्लस को संजीवनी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 और 22 नवंबर को रियासत के अलग-अलग इलाकों में कई रैलियों को संबोधित करेंगे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि 22 नवंबर को मोदी किश्तवाड़ में जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। भाजपा सूत्रों का कहना है कि, ‘मोदी घाटी के गंदरबल और श्रीनगर में 21 नवंबर को कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, 22 नवंबर को मोदी जम्मू संभाग में रैलियों को संबोधित करेंगे।’

विज्ञापन


बता दें कि रियासत में भगवा बुलंद करने के लिए भाजपा ने जम्मू-कश्मीर के सभी 87 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं और अभी तक किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं किया गया है। हालांकि भाजपा ने मिशन 44 प्लस को अब मिशन 50 प्लस बना दिया है। पार्टी को उम्मीद है कि घाटी में आई बाढ़ के बाद यहां के लोगों में भाजपा और पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर नरिजया बदला है और लोग मोदी को पसंद करने लगे हैं। पार्टी बेहद गंभीतर से मिशन 50 के लिए काम करने में लगी हुइ है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीपुल्स कान्फ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद लोन ने दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की थी। हालांकि लोन ने भाजपा के साथ गठबंधन करने से इनकार किया है लेकिन मोदी से मुलाकात के बाद से वह लगातार मोदी का गुणगान करने में लगे हुए है। लोन ने यह स्वीकारा है कि उनकी पार्टी चुनाव परिणाम आने के बाद के विकल्पों पर विचार करेगी, जो कि चुनाव के नतीजे पर निर्भर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed