फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Modi said, It is the first time that the Army owned up to the mistake of gunning down

सेना के जरिए कश्मीर के जख्मों पर मोदी का मरहम

Tue, 09 Dec 2014 03:17 PM IST
Updated Tue, 09 Dec 2014 03:17 PM IST
विज्ञापन
Modi said, It is the first time that the Army owned up to the mistake of gunning down

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जख्मों पर मरहम लगाकर कश्मीरियों के दिल में जगह बनाने की हर संभव कोशिश की। नब्ज को सहलाया, दुख-दर्द को बांटने की बात कही और सेना की माफी को उपलब्धि बताकर नई सियासत का संकेत दिया।

विज्ञापन


रैली चुनावी थी लिहाजा बेरोजगारी की बात कर युवा वोट बैंक को रिझाने का दांव भी चला। चूंकि अनुच्छेद 370 कश्मीरियों की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है इसलिए मोदी ने इसे नहीं छेड़ने में ही सियासी फायदा देखा।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अनुच्छेद 370 खत्म होने पर बंदूक उठाने की बात करने वाली हिना भट ने मंच पर मोदी के पांव छुए और उन्हें आर्शीवाद भी मिला।

मोदी पीएम बनने के बाद आधा दर्जन बार कश्मीर आए लेकिन शेरे कश्मीर स्टेडियम में सोमवार की उनकी रैली घाटी में पहली सार्वजनिक रैली थी। इसी स्टेडियम से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीरी अवाम को संबोधित किया था लिहाजा मोदी का वाजपेयी से तुलना भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्दोष कश्मीरियों की मौत का मुद्दा उठाया

Modi said, It is the first time that the Army owned up to the mistake of gunning down

कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी जैसे सियासी दलों से लेकर अलगाववादियों की जमात तक सभी वाजपेयी की नीतियों के मुरीद रहे हैं। मोदी ने वाजपेयी की ही नीतियों को ही आगे बढ़ाने की बात कहकर किसी भी नए विवाद के पैदा होने की संभावना पर ही विराम लगा दिया।

मोदी की पहली कश्मीर रैली उनके रुख में आई नरमी के लिए भी याद की जाएगी। लोकसभा चुनाव के दौरान मोदी लगभग हर सभा में सेना और पुलिस के जवानों की शहादत का जिक्र करते रहे।

कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के साथ दिवाली मनाने से पहले जब वे सियाचीन में सेना के जवानों का हौसला बढ़ा रहे थे, तब भी जवानों की शहादत ही उनकी जुबान पर थी। श्रीनगर में पहली बार मोदी ने सेना और पुलिस की गोली से निर्दोष कश्मीरियों की मौत का मुद्दा उठाया।

उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में पहली बार हुआ कि गलती के लिए सेना ने माफी मांगी और जांच भी शुरू हुई। दोषियों के खिलाफ मुकदमा भी हुआ। मोदी ने कहा कि तीस साल में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।

शहीद पर‌िवारों को प्रत‌ि जताई हमदर्दी

Modi said, It is the first time that the Army owned up to the mistake of gunning down

मोदी ने कहा कि आतंकवाद से सेना और पुलिस के जवान तो शहीद हो ही रहे हैं, निर्दोष परिवारों ने भी अपने बच्चे गंवाए हैं। उन्होंने उन परिवारों का दुख बांटने की बात कही। मोदी ने कहा कि कश्मीरियों का दुख, उनका दुख, कश्मीरियों की पीड़ा, उनकी पीड़ा और कश्मीरियों की मुसीबतें, उनकी मुसीबतें हैं।

कश्मीरियों द्वारा दिए प्यार के लिए मोदी ने आभार भी जताया। मोदी ने कहा कि बाढ़ के दिनों में लोगों ने कहा कि केंद्रीय मदद रियासत सरकार के माध्यम से नहीं बल्कि सीधे उनके एकाउंट में दी जाए। कश्मीरियों ने सरकार के बजाय मोदी पर भरोसा जताया। मोदी इसकी चर्चा करते भावुक दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed