20 विधानसभा सीटों पर केंद्रित रहा मोदी का भाषण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जम्मू के एमए स्टेडियम में 38 मिनट का भाषण जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण की बीस विधानसभा सीटों पर खास तौर पर केंद्रित रहा।
मोदी ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी और कांग्रेस के नेता यह कह रहे हैं कि भाजपा को कश्मीर से कोई सीट नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि कश्मीर और जम्मू को अलग-अलग करके देखना इन पार्टियों के नेताओं को शोभा देता है क्या।
उन्होंने कहा कि जम्मू संभाग में रैलियों में उमड़ रही भीड़ परिवर्तन का संकेत दे रही है और जम्मू की जनता को इन तीनों पार्टियों को यह दिखा देना चाहिए कि आखिरी चरण की बीस विधानसभा सीटों पर होने वाले मतदान में पीडीपी, नेकां और कांग्रेस कोई सीट नहीं मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जम्मू के लोगों के स्वाभिमान को चुनौैती देने आए हैं। उन्होंने कहा कि जब वह संगठन का काम करते थे और जम्मू पहुंचते थे तो उन्हें कश्मीर केंद्रित पार्टियों की ओर से जम्मू से भेदभाव के किस्से सुनने को मिलते थे। उन्होंने कहा कि जब वह नेकां, पीडीपी और कांग्रेस के नेताओं के बयान पड़ते हैं तो उन्हें लगता है कि शिकायतों में दम है।
इसलिए जम्मू से भेदभाव को हमेशा से खत्म करने के लिए आखिरी चरण की सीटों को भाजपा की झोली में डालिए। मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर चुनाव पर विश्व की नजर है और जिस तरीके से लोगों ने केंद्र में स्थिर सरकार बनाई, उन्हें विश्वास है कि जम्मू कश्मीर में भी पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।
भाषण से पहले शिकायत की चुटकी भी ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एमए स्टेडियम में भारी जन समूह को देखकर लोगों का आभार प्रकट करने से पहले शिकायत की चुटकी भी ली। उन्होंने कहा कि भाषण शुरू करने से पहले मुझे शिकायत करनी है। बुरा तो नहीं मानोगे। पक्का नहीं मानोगे। लोकसभा चुनाव के दौरान इसी एमए स्टेडियम में भाजपा की ललकार रैली हुई थी।
लोकसभा चुनाव में देश का भविष्य तय होना था लेकिन उसमें अब की बार मौजूद जनसंख्या से आधे लोग ही थे। लेकिन उन्होंने हंसते हुए कहा कि शिकायत को की लेकिन आभार भी प्रकट करना चाहता हूं। भाजपा को भारी समर्थन से दिल्ली में स्थिर सरकार बनी है। जम्मू के लोगों ने भव्य विजय दिलवाने में अहम भूमिका निभाई। इसका वह आभार प्रकट करते है। प्यार सर आंखों पर है और जम्मू कश्मीर ने प्यार दिया है और इस प्यार को ब्याज समेत लौटाऊंगा।
नेकां, कांग्रेस और पीडीपी पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन दलों ने जम्मू कश्मीर का काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या नेशनल कांफ्रेंस अथवा पीडीपी इसने जम्मू संभाग के लोगों को गुमराह किया है लेकिन जम्मू संभाग की जनता ने गल्तियों पर भी इन दलों को लड्डू खिलाया है। एक बार इन दलों को सजा दो ताकि इनको सुधरने का मौके मिले।