सांसद-विधायक आज सबके हाथों में होगी झाडू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती दो अक्तूबर वीरवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के महत्त्वाकांक्षी अभियान को लेकर भाजपा की प्रदेश इकाई ने भी कमर कस ली है।
अभियान के तहत पार्टी के सांसद से लेकर विधायक तक सड़कों पर झाड़ू लगाकर साफ-सफाई का संदेश देते नजर आएंगे। पार्टी प्रवक्ता बलवीर राम रतन का कहना है कि सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया की अगुवाई में कनक मंडी में सुबह नौ बजे से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
कनक मंडी और एसएमजीएस अस्पताल में चलेगा अभियान
इसके बाद विधायक दल के नेता अशोक खजूरिया और पार्टी महासचिव कविंद्र गुप्ता एसएमजीएस अस्पताल परिसर शालामार रोड में सुबह दस बजे स्वच्छता अभियान का आगाज करेंगे।
भाजपा नेता एवं एडवोकेट चंद्र मोहन शर्मा की अगुवाई में जम्मू की लाइफ लाइन तवी नदी की साफ-सफाई कर तवी को स्वच्छ बनाने का संदेश भी दिया जाएगा।
शर्मा का कहना है कि तवी नदी जम्मू की संस्कृति और धार्र्मिक आस्था की प्रतीक है। आरती घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को नदी को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया जाएगा।