फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi govt grant more money for clean india campaign for jammu kashmir

JK: स्वच्छता अभियान को मोदी की सौगात

Wed, 25 Mar 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 25 Mar 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
modi govt grant more money for clean india campaign for jammu kashmir

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर सरकार को भरोसा दिलाया है कि स्वच्छता अभियान में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने देश के सभी मुख्य सचिवों और केंद्रीय सचिवों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के क्रम में जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव इकबाल खांडे से प्रोजेक्टों पर चर्चा की।

विज्ञापन


सुशासन और विकास प्रोजेक्टों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के मुद्दे पर मोदी हर महीने अलग-अलग प्रोजेक्टों पर मुख्य सचिवों से चर्चा करने वाले हैं। इस बार जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव से उन्होंने स्कूलों में शौचालयों की सुविधा पर जानकारी ली।
विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद मुख्य सचिव खांडे ने अमर उजाला को बताया कि प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत अभियान पर विशेष जोर दिया है। जम्मू कश्मीर के सभी स्कूलों में शौचालयों की सुविधा पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान पीएम मोदी ने जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने इस अभियान को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। खांडे ने बताया कि रियासत के सभी स्कूलों में शौचालय बनाने के मद की राशि केंद्र सरकार ने पहले ही उपलब्ध करा दी है। धनराशि की कोई कमी नहीं है।


प्रो एक्टिव गवर्नेंस और प्रगति पीएम मोदी के एजेंडे में सबसे ऊपर है। मोदी सारे मुल्क में इसके लिए पहल कर रहे हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर के प्रोजेक्टों की समीक्षा की। मोदी ने फास्ट ट्रैक पर प्रोजेक्टों के पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed