देश को बांटने की साजिश कर रहे हैं मोदी : राहुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रियासत के दौरे के दूसरे दिन कश्मीर घाटी में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी फूट डालकर देश में राज करना चाहते हैं।
वे देश को बांटने की साजिश कर रहे हैं। गुजरात में दंगा इसका ताजा उदाहरण है जहां पटेल आरक्षण के नाम पर उपद्रव जारी है। वे कश्मीर के पांपोर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
राहुल ने कहा कि मोदी लोगों को आपस में लड़ाने में विश्वास करते हैं, जबकि यूपीए देश की एकता और अखंडता में। यूपीए हमेशा लोगों के दुख-दर्द में साथ रही है। उन्होंने राज्य की गठबंधन सरकार को मौकापरस्त और अवसरवादी गठबंधन बताया।
यहां की जमीन से उनके पुरखों का नाता रहा है
राहुल ने कहा कि, इसे कश्मीर की जनता के दुख-दर्द से कोई लेना देना नहीं है। यूपीए सरकार ने जम्मू-कश्मीर को पटरी पर लाया था लेकिन वर्तमान अवसरवादी सरकार को यहां के लोगों के दर्द तथा राज्य में अमन-शांति से मतलब नहीं है।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि यहां आने पर उन्हें सुख तथा दुख दोनों का अहसास हो रहा है। सुख इस वजह से कि यहां की जमीन से उनके पुरखों का नाता रहा है और दुख आप लोगों के दुख-दर्द को देखकर हो रहा है।
राहुल ने कहा कि यूपीए सरकार ने राज्य में शांति बहाली तथा आतंकवाद की समाप्ति की दिशा में कारगर प्रयास किए थे। 900 करोड़ रुपये महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को दिए थे। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराने के साथ ही पंचायत के चुनाव करवाए थे।
आम कश्मीरी परेशान हैं। उन्होंने केसर मिशन योजना पर चर्चा करते हुए आह्वान किया कि उच्च गुणवत्ता तथा अधिक उत्पादन वाली प्रजाति लगाई जाए ताकि पूरे विश्व में कश्मीर के केसर की पहचान हो और नाम हो। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीए मीर भी मौजूद थे।