फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi aapereacite yograj mengi.

मास्क बना के लोगो में बांट रहे योगराज।

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
modi aapereacite yograj mengi.
पत्नी के साथ मास्क बनाते हुए योगराज मैंगी। - फोटो : AMAR UJALA
रियासी।कोरोना संकट के साथ ही लॉकडाउन में अपनी भूमिका निभा रहे रियासी निवासी रिटायर कर्मचारी योगराज मैंगी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर कर प्रसंशा की है। योगराज मैंगी अपनी पेंशन में मिलने वाला ज्यादातर रुपयों को मास्क बनाने के काम में ला रहे है। वह अभी तक छह हजार से ज्यादा मास्क बना कर लोगो मे बांट चुके है। योगराज अपनी धर्मपत्नी के साथ बैठ कर स्वयं सिलाई मशीन पर मास्क बनाते है। इस के लिये वह कपड़ा बाज़ार से लाते है। बाद में वह बनाये हुए मास्क को जरूरतमंद व गरीब लोगों में जा कर बांटते है। कुछ दिन पहले नगर के सभी वार्ड के अलावा वाल्मीकि बस्ती तथा माड़ी इलाके में रहने वाले लोगो को मास्क बांटे। मजूदा समय के दौरान देश भर में फैले कोरोना महामारी के बीच योगराज कोरोना योद्धा की भूमिका को निभाने में कोई कसर नही छोड़ रहे है। रोज़ाना सुबह से शाम तक मास्क बना कर उन्हें बांटने का काम रोज जारी है। उनकी पूरे इलाके में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले पीएमओं राज्य मंत्री व सांसद डॉक्टर जितेंद्र सिंह भी योगराज मैंगी के इस कार्य की सराहना कर चुके है। गौरतलब है कि योगराज इस से पहले पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते हुए कपड़ो के बैग बना लोगो मे बांट चुके है।
विज्ञापन

modi aapereacite yograj mengi.
मास्क बनाते हुए योगराज। - फोटो : AMAR UJALA
मास्क बनाते हुए योगराज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed