मॉडल रेलवे स्टेशन को सुविधाओं की दरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल की तरह इस बार भी रेल बजट से कठुआ जिले को ढेरों उम्मीदे हैं। डिवीजन का मॉडल रेलवे स्टेशन कहा जाने वाला कठुआ स्टेशन बुनियादी सुविधाओं से महरूम है।
इसके लिए संघर्ष कर रहे जनसेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने वीरवार को पेश हो रहे रेल बजट से उम्मीदें जताई हैं।
संस्थान के अध्यक्ष शशि शर्मा ने कहा कि कठुआ रेलवे स्टेशन में कई समस्याएं हैं, जिन्हें हल करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। पिछले दिनों संस्थान की ओर से रेल मंत्री को इस बाबत ज्ञापन भी भेजा गया था।
रेल बजट से वह उम्मीद करते हैं कि कठुआ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाले ट्रैक पर ओवरहेड ब्रिज बनाया जाएगा। इसी तरह से सभी प्लेटफार्म को शेड की सुविधा दी जाएगी।
आदर्श रेलवे स्टेशन होने की वजह से यहां पर तमाम सुपरफास्ट ट्रेनों का स्टॉप होना चाहिए, वहीं अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा तक विशेष डीएमयू सेवा दी जानी चाहिए।