फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mock drill

Jammu News: पूर्व सैनिकों ने लोगाें को मॉक डि्रल की जानकारियां दीं

विज्ञापन
mock drill
ज्यौड़ियां। भारत सरकार की ओर से सात मई को आयोजित की जा रही राष्ट्रव्यापी सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल को लेकर पूर्व सैनिकों ने लोगाें को मॉक डि्रल की जानकारियां दीं।
विज्ञापन

रिटायर्ड सैनिकों की ओर से भी लोगों को इस मॉक ड्रिल के बारे में बताया जा रहा है कि लोग डरें नहीं। गांव मट्टू निवासी रिटायर्ड सूबेदार सतपाल मट्टू, नंबरदार व रिटायर्ड सूबेदार खैरू राम और कैप्टन रोशन लाल ने लोगों को इस मॉक ड्रिल के प्रति कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने लोगों को बताया कि यह अभ्यास देश में आपदा और हवाई हमले जैसी आपातकालीन परिस्थितियों के लिए नागरिकों की तैयारी को परखने के उद्देश्य से हो रहा है। इसमें सायरन, ब्लैकआउट, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का अभ्यास और नागरिकों को प्रशिक्षण देना शामिल है। यह प्रश्न भी विशेष रूप से पूछे जा रहे हैं कि क्या युद्ध होगा या नहीं? जिस पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है। इन सबमें जो लोगों में प्रसन्नता है, वह यह है कि चिनाब का पानी रोक दिया गया है। इसके लिए चिनाब के दोनों ओर के लोगों ने भारत सरकार को खूब सराहा है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम सुरक्षा दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed