फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू कश्मीर: कोरोना की चौथी लहर से पहले तैयारियों को लेकर प्रदेशभर के प्रमुख अस्पतालों में हुई मॉक ड्रिल

Tue, 27 Dec 2022 05:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 Dec 2022 05:20 PM IST
सार

जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिला अस्पतालों में मंगलवार को मॉकड्रिल कर तैयारियों को पुख्ता किया गया। मॉक ड्रिल में विशेष तौर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को चलाकर ही स्थिति को पुख्ता किया गया। 

विज्ञापन
Mock drill in major hospitals across Jammu Kashmir for preparations before the fourth wave of Corona
जम्मू: गांधी नगर अस्पताल में हुई मॉक ड्रिल - फोटो : निखिल मेहता

कोरोना संक्रमण से निपटने लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। इसी के मद्देनजर तैयारियों को जांचने के लिए मंगलवार को जम्मू और कश्मीर संभाग के प्रमुख अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जम्मू शहर के गांधी नगर स्थित एमसीएच अस्पताल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें विशेष तौर पर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की जांच की गई। साथ ही यह भी जांचा गया कि बिना किसी तकनीकी खामी के ऑक्सीजन की सप्लाई वार्डों में पहुंच रही है या नहीं।

Mock drill in major hospitals across Jammu Kashmir for preparations before the fourth wave of Corona
Covid Mock Drill - फोटो : बासित जरगर

विश्व के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। पड़ोसी देश चीन सबसे ज्यादा प्रभावित है। खबरों की मानें तो जहां रोजाना लाखों कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। अभी तक कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं। इससे अब अन्य देशों में भी संक्रमण फैलने की संभावना हैं।

Mock drill in major hospitals across Jammu Kashmir for preparations before the fourth wave of Corona
Covid Mock Drill - फोटो : बासित जरगर
कोरोना संक्रमण से बचने के लिए देश में पहले से ही प्रबंध पूरे करने की तैयारी है। इस संदर्भ में कुछ दिन पहले सरकार ने 27 दिसंबर को देशभर में तैयारियों का जायजा लेने के लिए मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया था। इसी को लेकर जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिला अस्पतालों में मंगलवार को मॉकड्रिल कर तैयारियों को पुख्ता किया गया। मॉक ड्रिल में विशेष तौर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को चलाकर ही स्थिति को पुख्ता किया गया। जिला अस्पताल में केंद्र सरकार की तरफ से दो जनरेशन प्लांट लगाए हैं और इस्तेमाल नहीं होने से करीब एक साल से बंद हैं। अगर आपात हालात बनते हैं कि यह प्लांट चलते है कि नहीं यह मंगलवार को जांचा गया और इनका स्टेटस भी उच्च अधिकारियों को भेजा जाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mock drill in major hospitals across Jammu Kashmir for preparations before the fourth wave of Corona
Covid Mock Drill - फोटो : बासित जरगर

कोविड की दूसरी लहर के बाद ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन संयंत्र केंद्र स्थापित किए गए थे। लेकिन कोविड के शांत होने पर अधिकांश अस्पतालों में ऑक्सीजन संयंत्र केंद्रों का अधिक उपयोग नहीं हो पाया। कई अस्पतालों में अतिरिक्त केंद्र बंद ही रहे, जिन्हें दोबारा संचालित करने की प्रक्रिया की जा रही है।

विज्ञापन
Mock drill in major hospitals across Jammu Kashmir for preparations before the fourth wave of Corona
Covid Mock Drill - फोटो : बासित जरगर

प्रदेश सरकार का दावा है कि जम्मू कश्मीर के चिकित्सा केंद्रों में 152 छोटे बड़े ऑक्सीजन संयंत्र केंद्रों पर 112366 एलपीएम ऑक्सीजन क्षमता उपलब्ध है। राहत यह रही है कि तीन लहरों के दौरान जम्मू कश्मीर में ऑक्सीजन की कमी कहीं नहीं खली थी। सूत्रों के अनुसार यूटी के अस्पताल प्रबंधनों से केंद्र सरकार की ओर से पहले ही ऑक्सीजन, मास्क, पीपी किट आदि संसाधनों का ब्योरा लिया गया है। इसमें कमी वाले क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करके तैयारी को मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed