फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mobile phones being used in jails of Jammu-Kashmir, 2g jammer not work properly

4जी नेटवर्क के दौर में 2जी जैमर के भरोसे चल रहीं जम्मू-कश्मीर की जेलें

Thu, 15 Mar 2018 04:10 AM IST
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 15 Mar 2018 04:10 AM IST
विज्ञापन
Mobile phones being used in jails of Jammu-Kashmir, 2g jammer not work properly

जम्मू-कश्मीर की जेलों में धड़ल्ले से मोबाइल फोन का इस्तेमाल हो रहा है। जेल में कैद खूंखार आतंकी फोन के जरिए अपना नेटवर्क चला रहे हैं। जेल का जैमर इनका नेटवर्क बाधित करने में नाकाम है क्योंकि उसकी नियंत्रण क्षमता टू जी नेटवर्क की है। जबकि कैदी 3 जी और 4 जी फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।

विज्ञापन


जैमर को अपग्रेड करने की फाइल पिछले दो महीने से गृह विभाग के पास पड़ी है। इससे चता चलता है कि सूबे की जेलों की सुरक्षा को लेकर महबूबा सरकार कितनी संजीदा है।श्रीनगर सेंट्रल जेल में आतंकी नवीद को भगाने के बड़े कांड के बाद भी उक्त जेल की सुरक्षा पुख्ता नहीं हुई। 4जी के जमाने में इस जेल में अब भी 2जी मोबाइल नेटवर्क कंट्रोल करने वाला जैमर लगा है। श्रीनगर सेंट्रल जेल से कुछ दिन पहले एनआईए ने एक छापे में करीब 25 मोबाइल और सिम बरामद किए थे।
विज्ञापन


इससे पहले ही इस बात खुलासा हो चुका था कि जेल में बंद आतंकी मोबाइल का इस्तेमाल करते थे। इतना कुछ होने के बाद भी सेंट्रल जेल का जैमर बदला नहीं गया। सूत्र बताते हैं कि रियासत की सिर्फ तीन जेलों में ही जैमर लगे हैं। इनमें जम्मू के कोट भलवाल और श्रीनगर की सेंट्रल जेल व जम्मू जिले की अंबफला जेल शामिल हैं। इन तीनों जेलों में 2जी जैमर हैं। जबकि इस समय 4जी नेटवर्क चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की लापरवाही, आतंकियों के लिए मददगार

Mobile phones being used in jails of Jammu-Kashmir, 2g jammer not work properly
DG Prisons Dilbagh Singh

जेलों में बंद खूंखार आतंकियों और अपराधियों के लिए जेल विभाग की यह लापरवाही बड़ी मददगार हुई है। एक तरफ जेलों में बंद आतंकी मोबाइल का इस्तेमाल कर आतंकी गतिविधियों को चला रहे हैं। दूसरी तरफ अपराधी भी जेलों में रहकर अपराध को अंजाम देने में लगे हुए हैं।

 2जी जैमर को अपग्रेड करने और सभी जेलों में जैमर लगाने का प्रस्ताव करीब दो महीने पहले राज्य गृह विभाग को भेज दिया गया था। पर उसे अब तक हरी झंडी नहीं मिली है।  डीआईजी जेल एमएस लोन ने बताया कि जैमर अपग्रेट करने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। 

दिलबाग सिंह, डीजीपी जेल का कहना है कि, 'श्रीनगर सेंट्रल जेल में मोबाइल मिलने की जांच हो रही है। जैमर के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सकते। क्योंकि यह विभाग का अंदरूनी मामला है।'    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed