फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mobile internet services continue to be snapped in Jammu

जम्मू के लोगों को नागवार गुजर रही मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी

Sat, 16 Jul 2016 11:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 16 Jul 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
mobile internet services continue to be snapped in Jammu
mobile

आतंकी बुरहान को ढेर करने के बाद से जम्मू संभाग में बंद मोबाइल इंटरनेट सेवा का कारोबार पर व्यापक असर पड़ रहा है। आठ जुलाई को लगाई गई पाबंदी शुक्रवार आठवें दिन भी जारी रही। कायदा कानून की समस्या के डर से प्रशासन ने जम्मू संभाग में शांत माहौल होने के बावजूद पाबंदी लागू की थी। 

विज्ञापन


मंडलायुक्त पवन कोतवाल ने बताया शुक्रवार होने की वजह से उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक नहीं हो पाई। अब ये बैठक शनिवार को प्रस्तावित है जिसमें मोबाइल इंटरनेट पर लगाई पाबंदी मामले पर चर्चा कर फैसला लिया जा सकता है। वहीं मोबाइल इंटरनेट से जुड़े कारोबार पर असर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


जम्मू में ग्रोसरी स्टोर चला रहे पवन कुमार ने बताया ग्राहकों की आसान पेमेंट के लिए वह स्वाइप मशीनों का इस्तेमाल करते हैं जो जीपीआरएस के साथ जुड़ी सेवा है। मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी से स्वाइप मशीनों का इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे कारोबार पर व्यापक असर पड़ रहा है। इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों का कहना है कि जम्मू संभाग में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी किसी भी हाल में सही फैसला नहीं है। बेवजह लोगों को असुविधा का माहौल दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed