DSP की मौत पर बोलीं महबूबा- ये शर्मनाक वाकया, ऐसा चलता रहा तो पुराना वक्त न लौट आए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के नौहट्टा में उन्मादी भीड़ ने पीट पीटकर डीएसपी की हत्या कर दी। मामले में जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ्ती ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि महबूबा ने कहा कि अगर लोग पुलिस के साथ ऐसा बर्ताव करेंगे तो फिर पुलिस जब जवाबी कार्रवाई करेगी तो शायद पुराना वक्त न आ जाए कि रोड पर जिप्सी देखकर लोगों को भागना पड़े। उन्होंने आगे तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे बड़ा शर्मनाक वाकया कोई नहीं हो सकता है।
ये भी पढ़ें ः श्रीनगर में मस्जिद के बाहर भीड़ का आतंक, ड्यूटी पर तैनात DSP की पीट-पीट कर की हत्या
घटना के मामले में जम्मू-कश्मीर के डीजीपी ने कहा कि लोगों को समझना चाहिए कि अच्छा क्या है और बुरा क्या है, जो उनकी हिफाजत के लिए वहां ड्यूटी कर रहा था उसे ही मार दिया। उन्होंने बताया कि मामले मे दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और एक तीसरे की भी पहचान की गई है। उनको कानून का सामना करना होगा।
डीएसपी की हत्या के बाद तनाव
डीएसपी की हत्या के बाद काफी देर तक नौहट्टा में उनका शव पड़ा रहा है जिसके बाद मौके पर पहुंचे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा हवाई फायरिंग करके भीड़ को किसी तरह हटाया गया। जिसके बाद डीएसपी के शव को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
डीएसपी की मौत के बाद से ही कश्मीर में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। शुक्रवार को हिंसक प्रदर्शनों की आशंका में श्रीनगर के कई इलाकों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इसके साथ ही 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसी पाबंदियां लगाई गई हैं।
महबूबा ने दी श्रद्धांजलि
#WATCH: J&K CM Mehbooba Mufti speaks on death of Deputy SP Mohammed Ayub Pandith, says "police exercising max restraint,ppl must understand" pic.twitter.com/M9uOvkaLH5
— ANI (@ANI_news) June 23, 2017