फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mlc vikramadity resigns from his mlc post and pdp in jammu kashmir

पीडीपी को लगा झटका, कर्ण सिंह के बेटे एमएलसी विक्रमादित्य सिंह ने दिया इस्तीफा

Sun, 22 Oct 2017 06:50 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Sun, 22 Oct 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
mlc vikramadity resigns from his mlc post and pdp in jammu kashmir
- फोटो : AMAR UJALA
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के विधान परिषद के सदस्य विक्रमादित्य सिंह ने रविवार को पार्टी और एमएलसी पद से इस्तीफा देने की घोषणा की। विक्रमादित्य के पीडीपी से इस्तीफे से जम्मू संभाग में जनाधार बढ़ाने की पीडीपी की कोशिशों को बड़ा झटका लगा है। जम्मू में पत्रकार वार्ता में महाराजा हरि सिंह के पौत्र एवं कांग्रेस के राज्यसभा के सांसद डा. कर्ण सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने पीडीपी से इस्तीफा देते हुए मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पर भी निशाना साधा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के निमंत्रण पर वह पीडीपी में शामिल हुए। मुफ्ती सईद लोगों को जोड़ना जानते थे लेकिन उनकी मृत्यु के बाद अरमान टूट रहे है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा राज्य खासतौर से जम्मू क्षेत्र के बारे में सार्वजनिक रूप से व्यक्त किए उन्हें बयान व मुद्दों को पार्टी ने अस्वीकार कर दिया। मुद्दों में अवैध रूप से जम्मू में बसे रोहिंग्याओं को उनके देश वापिस भेजा जाना, स्कूली पाठ्य पुस्तकों में डोगरा शासन की अवधि को शामिल करने और महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सार्वजनिक छुट्टी की मांग मुख्य रूप से शामिल रही।
विज्ञापन


 उनके द्वारा उठाए गए मुद्दे जम्मू क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को दृढ़ता से प्रतिबिम्बित करते है। पीडीपी जम्मू क्षेत्र के लोगों की मांगों और अरमानों का लगातार तिरस्कार कर रही है। ऐसे में पीडीपी में बने रहना अब उनके लिए संभव नहीं है। पीडीपी के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की राज्य के तीनों क्षेत्रों के बीच बढ़ती दूरी मिटाने की परिकल्पना भी अधूरी रही है। ऐसे में न तो नैतिक रूप से और न ही वैचारिक दृष्टि से मेरे लिए पीडीपी और विधान परिषद में उसका सदस्य बने रहना उचित होगा। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती तत्काल प्रभाव से इस्तीफा स्वीकार करें। विधान परिषद के चेयरमैन को एमएलसी पद का इस्तीफा स्वीकार करने का अनुरोध करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नई पार्टी बना सकते विक्रमादित्य

mlc vikramadity resigns from his mlc post and pdp in jammu kashmir

विक्रमादित्य सिंह ने पीडीपी के साथ साथ भाजपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जम्मू संभाग की आकांक्षाएं पूरी नहीं हुई है। ऐसे में लोगों को पीडीपी के साथ साथ भाजपा के प्रति भी जबरदस्त गुस्सा है।

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर लोगों को गुस्सा झलक भी चुका है। उन्होंने कहा पीडीपी से इस्तीफा देने के बाद वह लोगों से जुड़े रहेंगे। विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होंगे या नई पार्टी बनाएंगे। इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया है। 

जम्मू कश्मीर में लोग खुश नहीं

विक्रमादित्य सिंह ने कहा रियासत के तीनों क्षेत्रों जिसमें जम्मू, लद्दाख और कश्मीर शामिल हैं में लोग खुश नहीं है। हर क्षेत्र के लोगों को कहीं न कहीं नाराजगी है।

केंद्र सरकार को इस मसले पर गंभीरता से विचार करना होगा और ऐसे कदम उठाने होंगे जिससे लोगों की आकांक्षाएं पूरी हो और राज्य की एकता व अखंडता भी बनी रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed