{"_id":"58dbc1ec4f1c1b034d63de9b","slug":"mla-rashid-arrested-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में रोष मार्च निकालते विधायक रशीद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में रोष मार्च निकालते विधायक रशीद गिरफ्तार
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Wed, 29 Mar 2017 07:47 PM IST
विज्ञापन
Engineer Rashid
- फोटो : File Photo
बडगाम हिंसा में मौतों के खिलाफ रोष मार्च निकालते विधायक इंजीनियर रशीद को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। समर्थकों के साथ रशीद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के आवास का घेराव करने निकले थे। इसी दौरान पुलिस दल ने लंगेट विधायक रशीद को गिरफ्तार कर राजबाग पुलिस थाने में बंद कर दिया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को इंजीनियर रशीद अपने समर्थकों के साथ जवाहर नगर स्थित अपने आवास के बाहर पहुंचे।
मौतों का विरोध दर्ज कराते हुए रशीद ने कहा, वे सीएम आवास का घेराव कर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे। रोष मार्च अभी गुपकार रोड की ओर निकला ही था कि पुलिस दल मौके पर पहुंच गया और विधायक समेत सभी को गिरफ्तार कर लिया।