{"_id":"59cccde14f1c1b71548b4d02","slug":"mla-engineer-rashid-summoned-by-nia-for-questioning-in-connection-with-terror-funding-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेरर फंडिंग केसः NIA ने विधायक राशिद को समन भेजा, 3 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेरर फंडिंग केसः NIA ने विधायक राशिद को समन भेजा, 3 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
Updated Thu, 28 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
विधायक इंंजीनियर राशिद
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेरर फंडिंग मामले में अब एनआईए ने विधायक को समन जारी किया है। उत्तरी कश्मीर के लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर अब्दुल रशीद को तीन अक्तूबर को नई दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। विधायक ने इस मामले में किसी प्रकार की संलिप्तता से इनकार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से जांच कराने की मांग की है।
टेरर फंडिंग में किसी राजनीतिक व्यक्ति को पहली बार एनआईए की ओर से समन जारी किया गया है। घाटी में टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार व्यवसायी जहूर वटाली से पूछताछ के दौरान विधायक इंजीनियर रशीद का नाम सामने आया था।
एनआईए ने 30 मई को टेरर फंडिंग मामले में मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन, दुख्तरान-ए-मिल्लत, लश्कर-ए-तैयबा का भी नाम है। मुकदमा हवाला तथा अन्य अनैतिक माध्यमों से घाटी में आतंकी गतिविधियों तथा अलगाववादियों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के मामले में दर्ज है।
विज्ञापन
इस धनराशि का उपयोग सुरक्षा बलों पर पथराव, स्कूलों को जलाने, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने तथा देश के खिलाफ युद्ध जैसे हालात पैदा करने के लिए किया जाता रहा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राशिद को एनआईए ने पूछताछ के लिए 3 अक्टूबर को बुलाया है।

J&K MLA Engineer Rashid summoned by NIA on 3 October for questioning in connection with terror funding case. (File Pic) pic.twitter.com/FY5NzEy6eY
— ANI (@ANI) September 28, 2017
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राशिद को एनआईए ने पूछताछ के लिए 3 अक्टूबर को बुलाया है।