फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   MLA Engineer Rashid summoned by NIA for questioning in connection with terror funding case

टेरर फंडिंग केसः NIA ने विधायक राशिद को समन भेजा, 3 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Thu, 28 Sep 2017 07:50 PM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा Updated Thu, 28 Sep 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
MLA Engineer Rashid summoned by NIA for questioning in connection with terror funding case
विधायक इंंजीनियर राशिद - फोटो : फाइल फोटो
टेरर फंडिंग मामले में अब एनआईए ने विधायक को समन जारी किया है। उत्तरी कश्मीर के लंगेट से निर्दलीय विधायक इंजीनियर अब्दुल रशीद को तीन अक्तूबर को नई दिल्ली मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। विधायक ने इस मामले में किसी प्रकार की संलिप्तता से इनकार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन


टेरर फंडिंग में किसी राजनीतिक व्यक्ति को पहली बार एनआईए की ओर से समन जारी किया गया है। घाटी में टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार व्यवसायी जहूर वटाली से पूछताछ के दौरान विधायक इंजीनियर रशीद का नाम सामने आया था।
विज्ञापन


एनआईए ने 30 मई को टेरर फंडिंग मामले में मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन, दुख्तरान-ए-मिल्लत, लश्कर-ए-तैयबा का भी नाम है। मुकदमा हवाला तथा अन्य अनैतिक माध्यमों से घाटी में आतंकी गतिविधियों तथा अलगाववादियों को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के मामले में दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धनराशि का उपयोग सुरक्षा बलों पर पथराव, स्कूलों को जलाने, सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने तथा देश के खिलाफ युद्ध जैसे हालात पैदा करने के लिए किया जाता रहा है।



 


न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक राशिद को एनआईए ने पूछताछ के लिए 3 अक्टूबर को बुलाया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed