फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mission impossible fallout cbfc says tom cruise film misrepresents the boundaries of jammu kashmir

टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल फॉल आउट में कश्मीर का दिखाया गलत मैप, सेंसर बोर्ड ने उठाएं सवाल

Wed, 01 Aug 2018 12:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 01 Aug 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
mission impossible fallout cbfc says tom cruise film misrepresents the boundaries of jammu kashmir
Mission: Impossible - Fallout
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल: फॉल आउट’ के निर्माताओं को भारत के कश्मीर को लेकर विवादित उल्लेखों को हटाने के लिए कहा है। सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने कहा कि टॉम क्रूज की फिल्म से कश्मीर के उल्लेख को सुधारने/हटाने को कहा गया है। जोशी के अनुसार बोर्ड ने फिल्म के क्लाइमेक्स से इंडिया-ऑक्युपाइड कश्मीर टाइटल और भारतीय उपमहाद्वीप का नक्शा, जिसने जम्मू-कश्मीर राज्य की सीमाओं को गलत तरीके से प्रस्तुत किया था, जिसे हटाने को कहा था। 
विज्ञापन


सीबीएफसी द्वारा चार कट/संशोधन के बाद यह फिल्म भारत में 27 जुलाई को रिलीज हुई थी। सीबीएफसी सर्टिफिकेट के मुताबिक, बोर्ड ने फिल्म निर्माताओं से कहा था कि निर्माताओं को एक डिस्क्लेमर जोड़ने को भी कहा गया था, जिसमें कहा गया था कि फिल्म किसी भी क्षेत्र, समुदाय, राष्ट्रीयता, धर्म या संगठन के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं रखती। 
विज्ञापन


जोशी ने कहा कि भारत की सीमाएं निर्धारित हैं और विवाद से परे हैं इसलिए फिल्म में कश्मीर से संबंधित आपत्तिजनक तथ्यों को सुधारने या हटाने को कहा गया। फिल्म में प्रस्तुत किया गया नक्शा जम्मू कश्मीर को गलत तरीके से पेश करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड ने फिल्म निर्माता को फिल्म में यह सूचना भी दिखाने को कहा है कि यह फिल्म किसी को भावना को आहत नहीं करना चाहता और न ही किसी क्षेत्र, समुदाय, राष्ट्रीयता, धर्म या संगठन के सम्मान को ठेस पहुंचाना चाहता है। 

यह बना विवाद का विषय

mission impossible fallout cbfc says tom cruise film misrepresents the boundaries of jammu kashmir
mission impossible
यह बना विवाद का विषय
फिल्म में कश्मीर को भारत अधिकृत बताया गया है जो आपत्तिजनक है। फिल्म में इसे सुधार कर जम्मू-कश्मीर को भारत का राज्य करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि भारत की अखंडता और सीमाओं की मर्यादा के मुद्दे पर महज मनोरंजन के लिए समझौता नहीं किया जा सकता। फिल्म से लद्दाख के नुब्रा घाटी और सियाचिन ग्लेशियर का जिक्र अब तक नहीं हटाया गया है। फिल्म के निदेशक ने कहा है कि वह इस फिल्म के सीन भारत में फिल्माना चाहते थे लेकिन बाद में इसे न्यूजीलैंड में शूट किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed