फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Missing woman from Jammu and Kashmir found in Dankaur

Jammu News: जम्मू कश्मीर से लापता महिला दनकौर में मिली

Sun, 20 Apr 2025 02:45 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 20 Apr 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Missing woman from Jammu and Kashmir found in Dankaur
दनकौर (संवाद)। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से आकर दनकौर कस्बे में युवक के साथ रह रही महिला को जम्मू पुलिस शनिवार को अपने साथ ले गई। वह छह अप्रैल से लापता थी। उसके पति ने स्थानीय पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर की पुलिस शनिवार दोपहर यूपी के गौतमबुद्ध नगर की दनकौर कोतवाली पहुंची और बताया कि महिला (42) के मोबाइल की लोकेशन कस्बे में मिल रही है। इसके बाद दनकौर पुलिस भी उनके साथ पहुंची, जहां महिला 22 साल के युवक के साथ मिली। महिला ने युवक के साथ ही रहने के लिए जिद की, लेकिन जम्मू कश्मीर की पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि महिला और युवक का संपर्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिये हुआ था, जिसके बाद वह यहां आ गई थी। हालांकि युवक को पुलिस दनकौर ही छोड़ गई है। महिला को जम्मू कश्मीर की पुलिस के साथ उसका पति और बेटा भी तलाश करते हुए आए थे। एडीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि महिला की गुमशुदगी उसके पति ने दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed