{"_id":"59fc0e214f1c1b79548bab7b","slug":"missing-student-recoverd-from-dalhousie","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्र डलहौजी से बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्र डलहौजी से बरामद
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:05 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लापता नाबालिग छात्र डलहौजी (हिमाचल प्रदेश) से पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने छात्र को परिवार वालों को सौंप दिया है। पांच अक्टूबर को सैनिक स्कूल के संदीप कुमार ने नगरोटा पुलिस में शिकायत दी गई कि कक्षा ग्यारह का छात्र आलोक शर्मा स्कूल परिसर से लापता है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पाया गया कि छात्र की लास्ट लोकेशन फेसबुक के जरिए चंडीगढ़ दिखा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने लोकेशन के आधार पर चंडीगढ़ पहुंची लेकिन छात्र वहां से निकल चुका था। इसके बाद पुलिस ने चंडीगढ़ साइबर सेल की मदद लेकर अमृतसर पहुंची जहां फिर एक बार छात्र की लोकेशन शो कर रही थी। लेकिन अमृतसर पहुंचने पर पुलिस को एक बार फिर निराशा हाथ लगीं। छात्र वहां से डलहौजी के लिए निकल चुका था।
विज्ञापन
पुलिस ने घर वालों से लड़के के फोन का आईएमएआई नंबर लेकर फिर से उसकी खोजबीन चालू कि, जिसके बाद उसे डलहौजी से बरामद किया गया। पुलिस ने युवक से कारण पूछा तो वह वहां प्राइवेेट नौकरी कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसे जम्मू लाकर घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन