फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   missing found with help of connect center

कनेक्ट सेंटर की मदद से मिले 7 राजस्थानी

Mon, 22 Sep 2014 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 22 Sep 2014 11:13 PM IST
विज्ञापन
missing found with help of connect center

बाढ़ के प्रकोप में कश्मीर घाटी में लापता हुए राजस्थान के सात लोगों को प्रशासनिक टीम ने ढूंढ निकाला है। कनेक्ट सेंटर के जरिये इनकी तलाश हो पाई है। ये सभी एक ही परिवार के पांच लोग और दो रिश्तेदार हैं। ये लोग पिछले पंद्रह दिन से लापता थे। 7 सितंबर के बाद से इनका कोई संपर्क नहीं हो पाया था।

विज्ञापन


फिर इनके रिश्तेदारों ने कनेक्ट सेंटर में इनके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई तो आखिरकार परिवार के सभी सदस्यों को ढूंढ लिया गया है। उधर, डिवीजनल कार्यालय में अब तक 329 फोन कॉल आ चुकी हैं, जिन्होंने 423 लोगों के लापता होने की शिकायत लिखवाई है।
विज्ञापन


कनेक्ट सेंटर के इंचार्ज अमित शर्मा के मुताबिक राजस्थान निवासी जमील अंसारी और परिवार के पांच अन्य सदस्यों सहित सात लोगों के लापता होने की शिकायत आई थी। कनेक्ट सेंटर से इसकी सूचना आगे भेज दी गई थी। जेएंडके कनेक्ट सेंटर में कार्यरत शिवानी ने इनके बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई कि अंसारी परिवार में उनकी पत्नी, बेटे और बेटी और पौत्र सहित दो रिश्तेदारों को पुलवामा जिले की तराल बेल्ट के पनिहाल गांव से ढूंढ निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा के मुताबिक लापता 129 लोगों को ढूंढ निकाला गया है। इसके अलावा अभी तक कनेक्ट सेंटर में 329 फोन कॉल आई हैं, जिन्होंने 423 लोगों के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई है। इनमें 417 के कश्मीर में लापता होने की शिकायत है तो जम्मू से छह लोगों के लापता होने की सूचना है। टीम 24 घंटे लापता लोगों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed