फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Misleading propaganda will not deter Congress from fighting against BJP's wrong policies: Mir

जम्मू कश्मीर: भ्रामक प्रचार कांग्रेस को भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ लड़ने से नहीं रोक पाएगा: मीर

Mon, 19 Dec 2022 01:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 01:34 AM IST
सार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मीर ने कहा कि भाजपा विभिन्न मामलों में लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने पर तुली है। तथ्य यह है कि लोग न केवल जम्मू-कश्मीर में बल्कि पूरे देश में यह महसूस कर चुके हैं कि बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ कहानियां गढ़ रही है।

विज्ञापन
Misleading propaganda will not deter Congress from fighting against BJP's wrong policies: Mir
गुलाम अहमद मीर

विस्तार

मनगढ़ंत और भ्रामक प्रचार कांग्रेस पार्टी को जम्मू-कश्मीर में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ  लड़ने से नहीं रोक पाएगा। भाजपा नई नीतियों से विभिन्न अवांछनीय कानूनों को लागू करके नौक री और भूमि के अधिकारों पर हमले कर रही है।

विज्ञापन


नए कानूनों की आड़ में लोगों को डराना और संसाधनों को निशाना बनाना एक दिनचर्या बन गई है। कांग्रेस पार्टी ऐसे कदमों को लेकर न तो मूकदर्शक बनी रहेगी और न ही जनता के अधिकारों से समझौता करेगी। यह बातें प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहीं।
विज्ञापन


वह अनंतनाग जिले के दामहाल खुशीपोरा में बूथ स्तर के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। मीर ने कहा कि हालांकि भाजपा विभिन्न मामलों में लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने पर तुली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन तथ्य यह है कि लोग न केवल जम्मू-कश्मीर में बल्कि पूरे देश में यह महसूस कर चुके हैं कि बीजेपी कांग्रेस के खिलाफ कहानियां गढ़ रही है, जिसका उद्देश्य अपनी नाकामी छिपाना है। मीर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी काफी बढ़ गई है।

 

जाहिर तौर पर विकास की प्रक्रिया को गंभीर झटका लगा है। भाजपा विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन तथाकथित बी2वी और केंद्रीय मंत्रियों के लगातार दौरे विफल रहे हैं। नए भूमि कानूनों पर टिप्पणी करते हुए मीर ने कहा कि नया भूमि कानून यहां के लोगों पर एक और हमला है।
 

दशकों पहले पट्टे पर दी गई भूमि को पट्टे की अवधि समाप्त होने पर आत्मसमर्पण करना होगा, जिसे जेकेयूटी के विकास के लिए उपयोग करने की आड़ में उचित ठहराया जा रहा है। यह कानून के खिलाफ है। इसे लागू नहीं किया जाना चाहिए।
 

उन्होंने कांग्रेस के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने का आग्रह किया, क्योंकि यह कांग्रेस पार्टी ही है जो लोगों के लिए लड़ने और जम्मू-कश्मीर के प्रति भाजपा द्वारा अपनाई गई गलत नीतियों को हराने में सक्षम है।


 

यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार की ओर से शांति और स्थिरता के व्यापक दावों के बावजूद जम्मू-कश्मीर में लोगों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरिंदर सिंह चानी, उमर जान, अली मोहम्मद मंटू, मोहम्मद इकबाल मीर, शाहीना नेदा, चौधरी तालिब हुसैन, मोहम्मद सलीम गनी, बशीर अहमद शेरगुजरी, जफर फारूक सलाती और अन्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed