फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Miscreants from Punjab are increasing the crime graph in Jammu.

Jammu : जम्मू में अपराध का ग्राफ बढ़ा रहे हैं पंजाब के बदमाश, हत्याओं समेत हर बड़े जुर्म में रहे हैं शामिल

Mon, 02 Sep 2024 05:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Sep 2024 05:01 AM IST
सार

अधिकतर बड़ी वारदात के पीछे पंजाब समेत कुछ अन्य राज्यों के बदमाश सीधे तौर पर शामिल हैं। खासकर पड़ोसी राज्य पंजाब के अपराधी जम्मू में माहौल खराब कर रहे हैं।

विज्ञापन
Miscreants from Punjab are increasing the crime graph in Jammu.
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में बाहरी राज्यों के बदमाशों और अपराधियों ने अपराध का ग्राफ बढ़ा दिया है। अधिकतर बड़ी वारदात के पीछे पंजाब समेत कुछ अन्य राज्यों के बदमाश सीधे तौर पर शामिल हैं। खासकर पड़ोसी राज्य पंजाब के अपराधी जम्मू में माहौल खराब कर रहे हैं। ये बदमाश हत्याओं, मानव तस्करी, नशा तस्करी, हथियारों की तस्करी तक में शामिल हैं। लखनपुर से लेकर कश्मीर तक पिछली तमाम बड़ी वारदातों को पंजाब और अन्य राज्यों के बदमाशों ने अंजाम दिया है। इनकी संलिप्तता बढ़ रही है।

विज्ञापन


पिछले दो वर्षों में जम्मू में घटी हर बड़ी वारदात में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बदमाशों का हाथ है। हालिया घटना जम्मू के टैक्सी चालक की है। टैक्सी चालक मंगल सिंह को हरियाणा के बदमाशों ने अगवाकर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। इसके अलावा बीते माह जम्मू में 33 करोड़ रुपये की हेरोइन मामले में पंजाब के तस्कर शामिल थे। सूत्रों के मुताबिक जम्मू के बदमाश पंजाब और अन्य राज्यों के बदमाशों का इस्तेमाल कर रहे हैं। ये बदमाश उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से पिस्टल और ड्रग्स लेकर जम्मू के बदमाशों को सप्लाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ बड़े मामले...

  • अप्रैल 2024 को कठुआ में पुलिस के सब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा की हत्या कर दी गई। इस हत्या में जम्मू के गैंगस्टर और पंजाब के बदमाश शामिल थे।
  • 8 दिसंबर 2022 को जम्मू के कारोबारी राकेश अग्रवाल को बंदी बना लिया गया। उनके घर से लाखों रुपये की लूट की गई। इस वारदात में जम्मू के हरप्रीत सिंह के साथ पंजाब के 9 बदमाश थे।
  • मार्च 2024 को चंडीगढ़ के मोहाली में जम्मू के कुख्यात बदमाश मोहन चीर की हत्या कर दी गई। इसमें उत्तर प्रदेश और जम्मू-सांबा के बदमाश शामिल थे।
  • अगस्त 2024 को जम्मू के टैक्सी चालक मंगल सिंह की हत्या कर दी गई। इस हत्या में हरियाणा के बदमाश शामिल थे। इनके कुछ सहयोगी पंजाब और दिल्ली के भी थे।
  • अक्तूबर 2023 को रामबन पुलिस ने पंजाब के 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 5 करोड़ रुपये की नकदी, 40 वाहनों की फर्जी नंबर प्लेट और करोड़ों रुपये की 40 किलो ड्रग्स बरामद की गई।
  • अगस्त 2024 को जम्मू के बस स्टैंड से 33 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई। इस मामले में पंजाब का एक नशा तस्कर गिरफ्तार कर लिया गया। दो नशा तस्कर अभी फरार हैं।
  • जुलाई 2022 को अमृतसर के 3 नशा तस्कर 12 करोड़ की हेरोइन और 12 लाख की नकदी के साथ जम्मू के नरवाल से गिरफ्तार किए गए।
  • दिसंबर 2023 को कानाचक पुलिस ने पंजाब के 4 चोरों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ पंजाब में 7 मामले दर्ज हैं। इनके पास से लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान बरामद किया गया।

महकमा इसका अध्ययन कर रहा है। इसी को देखते हुए इंटरस्टेट नाके स्थापित किए गए हैं। इंटरस्टेट नशा तस्करों, बदमाशों की सूची बना रहे हैं। इसके तहत कार्रवाई होगी। बदमाश किसी भी जगह का हो। उस पर कार्रवाई होगी और कड़ी होगी।
-शिव कुमार, डीआईजी जम्मू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed