{"_id":"5ae979204f1c1b6e098b7747","slug":"miscreants-attacked-school-bus-in-shopian-two-students-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के शोपियां में स्कूल बस पर पत्थरबाजों का हमला, महबूबा बोलीं- हैरान हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के शोपियां में स्कूल बस पर पत्थरबाजों का हमला, महबूबा बोलीं- हैरान हूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 02 May 2018 02:52 PM IST
विज्ञापन
पत्थरबाजी में घायल छात्र
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के शोपियां जिले में पत्थरबाजों की चपेट में एक स्कूल बस के आने से दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बुधवार को यहां घटना शोपियां के जावूरा इलाके में हुई है। शोपियां के एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि जावूरा गांव के पास रैनबो इंटरनेशनल स्कूल बस पर पत्थरबाजों ने हमला कर दिया। इसमें दो स्कूल छात्रों को चोट आई है।
विज्ञापन
घायल बच्चों को पास के अस्पातल में भर्ती करा दिया गया है। इसमें एक बच्चा जो गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसकी पहचान रेहान गोरसाई के तौर पर हुई है। रेहान दूसरी क्लास का स्टूडेंट है। उसे डॉक्टरों ने विशेष इलाज के लिए श्रीनगर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
एसएसपी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हमने घटना का संज्ञान ले लिया है और मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
वहीं जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूब मुफ्ती ने इस घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया किया है। उन्होंने लिखा है, 'शोपियां में स्कूली बस पर हमले की घटना के बारे में जानकर हैरान हो रही है। गुस्सा भी आ रहा है। इस तरह का कुकृत्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Shocked & angered to hear of the attack on a school bus in Shopian. The perpetrators of this senseless & cowardly act will be brought to justice.
— Mehbooba Mufti (@MehboobaMufti) May 2, 2018