{"_id":"58b1aa784f1c1b2b69b2772e","slug":"mirwaiz-qazi-yasir-arrested-in-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिणी कश्मीर के मीरवाइज काजी यासिर दर्जनों समर्थकों के साथ हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिणी कश्मीर के मीरवाइज काजी यासिर दर्जनों समर्थकों के साथ हिरासत में
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 25 Feb 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के मीरवाइज और उम्मत-ए-इस्लामी के अध्यक्ष काजी यासिर को श्रीनगर में शनिवार को दर्जनों समर्थकों के साथ पुलिस ने हिरासत में लिया। वह अपने समर्थकों सहित सियासी कैदियों की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठना चाहते थे, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया।
यासिर श्रीनगर स्थित प्रेस कालोनी में पिछले साल कश्मीर में अशांति के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों के साथ-साथ अन्य सियासी कैदियों की रिहाई की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे ही थे कि पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया।
कई अन्य अलगाववादी संगठनों के सदस्य भी उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान भारत विरोधी नारेबाजी भी की गई। इस पर पुलिस ने यासिर और उनके दर्जनों समर्थकों को हिरासत में लिया और कोठी बाग थाने में ले जाया गया। उम्मत-ए-इस्लामी के प्रवक्ता के अनुसार भूख हड़ताल एक प्रतीकात्मक विरोध जताना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें ऐसा करने की अनुमति नहीं दी।