फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Mirwaiz placed under house arrest on eve of Bijbehara rally

हुर्रियत चेयरमैन मीरवाइज घर में नजरबंद किए गए

Fri, 08 May 2015 08:04 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
Mirwaiz placed under house arrest on eve of Bijbehara rally

हुर्रियत कांफ्रेंस के चेयरमैन अलगाववादी नेता मीरवाइज उमर फारूक को पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। मीरवाइज के वकील शाहीद उल इस्लाम ने बताया कि, देर रात भारी पुलिसबल मीरवाइज के नगीन स्थित आवास पर पहुंची और इस बारे में बताया गया।

विज्ञापन


बता दें कि मीरवाइज आज बिजबेहरा में एक रैली आयोजित करने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रैली में मीरवाइज भड़काऊ भाषण दे सकते थे ऐसे में जनभावनाओं को भड़कने से रोकने के लिए उन्हें घर में नजरबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


मीरवाइज के साथ ही जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट के चेयरमैन नईम अहमद खान को भी उनके श्रीनगर स्थित आवास पर नजरबंद किया गया है।

मुफ्ती के बयान पर मीरवाइज की चुटकी

Mirwaiz placed under house arrest on eve of Bijbehara rally

हाल ही में मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बयान दिया था कि रियासत में अलगाववादियों को भी जगह दी जाएगी पर चुटकी लेते हुए मीरवाइज ने कहा, मुफ्ती सरकार इस तरह से हमें जगह मुहैया करा रही है।

बता दें कि कुछ द‌िन पहले पहलगाम में मीरवाइज, यासीन मलिक और सैयद अली शाह गिलानी ने संयुक्त रूप से एक रैली आयोजित की थी जिसमें जनभावनाओं को भड़काने का काम किया गया ‌था। इसके बाद से ही गिलानी नजरबंद चल रहे हैं।

कश्मीरी पंडितों के लिए अलग टाउनशिप की बात के बाद से ही घाटी में बवाल हो रहा है। अलगाववादी अलग टाउनशिप के पक्ष में नहीं है और इसकी के विरोध में लगातार प्रदर्शन और रैली की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed