{"_id":"66eb86b025cad3dee40c8dc6","slug":"miran-sahib-zone-won-chess-championship-jammu-news-c-10-jam1008-444617-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मीरां साहिब बना अंतर जोनल शतरंज प्रतियोगिता का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मीरां साहिब बना अंतर जोनल शतरंज प्रतियोगिता का विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। मीरां साहिब जोन अंतर जोनल शतरंज प्रतियोगिता का विजेता बना है। मीरां साहिब ने फाइनल मुकाबले में जम्मू जोन को 3-1 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की है।
बुधवार को प्रतियोगिता में अंडर-19 बॉयज वर्ग के मुकाबले खेले गए। इस प्रतियोगिता का आयोजन युवा सेवा और खेल विभाग जम्मू जिला द्वारा स्काउट एंड गाइड हॉल गांधीनगर में किया था, जिसमें जिले के विभिन्न जोन से 25 खिलाड़ियों ने भाग लिया। लीग स्तर के मुकाबले होने के बाद सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में मीरां साहिब जोन ने डंसाल को 3-1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई।
वहीं दूसरे सेमीफाइनल में जम्मू जोन सतवारी को 2-1 से हराकर फाइनल में पहुंचा। फाइनल मुकाबला जम्मू और मीरां साहिब के बीच रोमांचक रहा। इसमें मीरां साहिब जोन की टीम ने 2-1 से जीत हासिल की। जिला युवा सेवा और खेल अधिकारी हरविंदर कौर ने विजेता और उप-विजेता टीम के खिलाड़ियों को दक और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का उद्देश्य आगामी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन करना था। इसका संचालन विभाग के विशेषज्ञों द्वारा किया गया, जिसमें हरसिमरन सिंह, सुनील अबरोल, अमनदीप कौर, शिवाली राजपूत, प्रिया देवी और विभाग के अन्य तकनीकी अधिकारी शामिल रहे। ब्यूरो