फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   miran sahib news, new primary health center

Jammu News: न्यू प्राइमरी हेल्थ सेटर में छह माह से फार्मासिस्ट नहीं

Tue, 25 Nov 2025 02:14 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Tue, 25 Nov 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
miran sahib news, new primary health center
मीरा साहिब मरालिया  न्यू प्राइमरी हेलथ सेंटर  स्रोत संवाद
मीरां साहिब। ब्लॉक मीरा साहिब की पंचायत मरालिया के न्यू प्राइमरी हेल्थ सेंटर में छह माह से फार्मासिस्ट का पद रिक्त पडा़ होने पर वहां उपचार कराए जाने पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के पूर्व सरपंच किशोर कुमार का कहना है कि किसी कर्मी के सेवानिवृत्त होने पर खाली पदों को नहीं भरा जा रहा। मरालिया में सरकारी न्यू प्राइमरी हेल्थ सेंटर में डाॅक्टर तो है पर फार्मासिस्ट नहीं। किसी को चोट लग जाने पर पट्टी करना भी मुश्किल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आरएस पुरा ब्लॉक अधिकारी को कई बार अवगत करवाने पर समाधान नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कोई दुर्घटना होने पर स्टिच लगाए जाने के लिए रोगी को आरएस पुरा उप जिला अस्पताल में भेजा जाता है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र यहां पर किसी फार्मासिस्ट को नियुक्त नहीं किया गया तो मीरा साहिब कस्बे में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ विरोध - प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

छह माह बीतने के बाद फार्मासिस्ट का पद रिक्त पड़ा होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय विधायक से मांग करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से मिल रिक्त पड़े पद को भरा जाए।
विज्ञापन

- मंगत राम, पूर्व सरपंच पंचायत कोटली मिया फत्ता
उच्च अधिकारियों को लिखित में भेजा होने पर शीघ्र समाधान किया जाएगा।
- डॉ. बलविंदर सिंह, बीएमओ आरएसपुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed