फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   miran sahib news, encroachment, action

Jammu News: अतिक्रमण हटाए जाने के बाद भी कई परिवार वहीं मौजूद

Sun, 23 Nov 2025 02:32 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 23 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
miran sahib news, encroachment, action
मीरा साहिब सिंकदरपुर कौठे में नशा हाट स्पाट पर कारवाई के बाद खुल में पडा लोगो का समानस्रोत 
लोग बोले- प्रशासन को ऐसे लोगों के खिलाफ करनी चाहिए जो यहां पर गैरकानूनी कारोबार कर रहे थे
विज्ञापन

मीरां साहिब। बिश्नाह के सिकंदरपुर कौठे इलाके में नशे के हॉट स्पॉट पर अतिक्रमण हटाए जाने के बाद शनिवार को भी कई परिवार वहां पर मौजूद हैं। कस्टोडियन व सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले लोगों का कहना है कि प्रशासन की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ करनी चाहिए जो यहां पर गैरकानूनी कारोबार कर रहे थे।

बिना किसी सूचना के कार्रवाई करने पर स्थानीय लोगों को सर्दी के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुज्जर समुदाय की एक महिला ने कहा कि जिस प्रकार यहां पर तोड़फोड़ की गई इससे पशुओं का रख पाना भी मुश्किल बना हुआ है। सर्दी में पशुओं को रखने के लिए कुल्ले तक नहीं रहे। उन्होंने कहा कि कई परिवार यहां से अपने पशु लेकर दूसरे स्थान पर चले गए हैं। प्रशासन की ओर से की कार्रवाई के बाद शुक्रवार को कई घरों में चूल्हे नहीं जले। वहीं स्थानीय पुलिस भी बने इस नशे के हॉटस्पॉट पर नजर रखकर चल रही गतिविधियों पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed