{"_id":"691cd9e8a87c04c7e70a2048","slug":"miran-sahib-news-crime-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103124-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कुलबीर सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कुलबीर सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले तीन युवकों को पकड़ा
Wed, 19 Nov 2025 02:11 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
मीरां साहिब। लंगोटिया गांव युवक पर जानलेवा हमला कर उसका हाथ काट ले जाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 10-11 नवंबर की मध्य रात्रि को अज्ञात हमलावरों ने लंगोटियां में रहने वाले कुलबीर सिंह उर्फ रिंकू पर जानलेवा हमला किया था।
उन्होंने तेजधार हथियारों से उस पर कई बार किए थे और उसका हाथ काट कर भी ले गए थे। युवक को बाद में जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मामला दर्ज करने के बाद मीरां साहिब पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि हमले में शामिल तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर रिंग रोड इलाके से गुजर रहे हैं। इसके बाद पुलिस थाना मीरां साहिब इंस्पेक्टर आजाद मन्हास ने टीम के साथ कोटली मियां फत्ता के पास में नाका लगाकर तीनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान साहिल कुमार निवासी सलहैड़ अरनिया, निखिल कुमार निवासी कोटली चाढ़कां बिश्नाह और देवराज निवासी वार्ड नंबर 8 आरएस पुरा के रूप में की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।