फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Minority community personnel are moving from Kashmir to Jammu, kupwara and terrorism in kashmir news

पांच बड़ी खबरें: आतंकी हमलों से घाटी में दहशत का माहौल, कश्मीर से जम्मू का रुख कर रहे हैं कर्मचारी

Sat, 09 Oct 2021 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 09 Oct 2021 05:27 PM IST
सार

श्रीनगर में दो शिक्षकों की हत्या के बाद बडगाम, अनंतनाग व पुलवामा से 500 से अधिक कर्मचारियों ने जम्मू का रुख किया है। कुछ गैर कश्मीरी पंडित परिवार भी सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। कश्मीर में सिलेक्टिव किलिंग करने वाले आतंकियों पर बड़ी और कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से इस नई चुनौती से निपटने पर चर्चा की है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों से कश्मीर में सक्रिय आतंकियों का ब्योरा मांगा गया है। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Minority community personnel are moving from Kashmir to Jammu, kupwara and terrorism in kashmir news
जम्मू-कश्मीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीनगर में दो अल्पसंख्यक शिक्षकों की हत्या के बाद फैले दहशत के मद्देनजर अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े कर्मचारियों को 10 दिन का अवकाश दिया गया है। शुक्रवार को अधिकतर अल्पसंख्यक समुदाय के शिक्षक व कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं गए। इस बीच बड़ी संख्या में पीएम पैकेज के तहत नियुक्त कश्मीरी पंडित कर्मचारियों ने ट्रांजिट कैंप छोड़ दिया है। वे सुरक्षित स्थान पर अथवा जम्मू चले गए हैं। कुपवाड़ा में कश्मीरी पंडित शिक्षकों को ऑनलाइन क्लास लेने और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को माइग्रेंट कैंप से काम करने को कहा गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन


बड़ी कार्रवाई की तैयारी: खुफिया एजेंसियों से मांगी गई स्थानीय आतंकियों की डिटेल, यहां होगा पहला प्रहार!
कश्मीर में सिलेक्टिव किलिंग करने वाले आतंकियों पर बड़ी और कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से इस नई चुनौती से निपटने पर चर्चा की है। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया एजेंसियों से कश्मीर में सक्रिय आतंकियों का ब्योरा मांगा गया है। इन आतंकियों की मदद करने वालों की धरपकड़ भी होगी। कश्मीर में मौजूद कुछ आतंकी युवाओं से पहले सिलेक्टिव किलिंग करवाकर फिर उनको अपने संगठन में शामिल कर रहे हैं। गृह मंत्रालय आतंकियों की इस नई चाल का तोड़ निकालने के लिए मंथन कर रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: सड़कों का रखरखाव और मरम्मत हुई आसान, बैठक में सड़क रखरखाव नीति को मंजूरी
प्रशासनिक परिषद ने प्रदेश में सड़कों के बेहतर प्रबंधन के लिए जम्मू-कश्मीर सड़क रखरखाव नीति 2020-21 को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इसके तहत 42000 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का वैज्ञानिक प्रबंधन व रखरखाव किया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य सड़कों का समय पर रखरखाव और पूरे सड़क नेटवर्क के बिगड़ने से पहले गड्ढों की मरम्मत में तत्काल मदद देना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर: हवाई अड्डे पर बनेगा नया टर्मिनल, पर्यटन और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
जम्मू में पर्यटन और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के बढ़ावे के लिए जम्मू हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल की स्थापना की जाएगी। नए टर्मिनल से जम्मू हवाई अड्डे की क्षमता बढ़ने से यात्रियों का आवागमन बढ़ेगा। इससे भारतीय विमानन क्षेत्र के विकास का विस्तार होगा। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में नए टर्मिनल के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के पक्ष में जम्मू के गांव रख रायपुर में 974 कनाल 2 मरला भूमि के हस्तांतरण को मंजूरी दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


जम्मू-कश्मीर: एससी-एसटी के लिए लोकसभा सीट आरक्षित करने संबंधी याचिका खारिज
जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट ने शुक्रवार को  प्रदेश में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति श्रेणियों के लिए एक-एक संसदीय सीट के आरक्षण के लिए निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। यह याचिका एकीकृत जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2008 में दाखिल की गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed