{"_id":"616160248ebc3e05ce76b991","slug":"maintenance-and-repair-of-roads-made-easy-jammu-and-kashmir-road-maintenance-policy-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सड़कों का रखरखाव और मरम्मत हुई आसान, बैठक में सड़क रखरखाव नीति को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सड़कों का रखरखाव और मरम्मत हुई आसान, बैठक में सड़क रखरखाव नीति को मंजूरी
Sat, 09 Oct 2021 02:55 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 09 Oct 2021 02:55 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर सड़क रखरखाव नीति 2020-21 को मंजूरी मिल गई है। इस नीति का उद्देश्य सड़कों का समय पर रखरखाव और पूरे सड़क नेटवर्क के बिगड़ने से पहले गड्ढों की मरम्मत में तत्काल मदद देना है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशासनिक परिषद ने प्रदेश में सड़कों के बेहतर प्रबंधन के लिए जम्मू-कश्मीर सड़क रखरखाव नीति 2020-21 को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। इसके तहत 42000 किलोमीटर सड़क नेटवर्क का वैज्ञानिक प्रबंधन व रखरखाव किया जाएगा। इस नीति का उद्देश्य सड़कों का समय पर रखरखाव और पूरे सड़क नेटवर्क के बिगड़ने से पहले गड्ढों की मरम्मत में तत्काल मदद देना है।
विज्ञापन
नीति के तहत जम्मू कश्मीर में सड़क नेटवर्क के रखरखाव के लिए मानक संचालन प्रक्रिया को गति दी जाएगी। विभाग को चालू वित्त वर्ष में 2 करोड़ रुपये की लागत से दो पहिया वाहनों की आवश्यक संख्या खरीद के लिए अनुमति दी गई है। नीति में वैज्ञानिक रूप से प्रदेश की कुल सड़क की लंबाई 41600 किमी को बनाए रखना है। इसके अलावा पीएमजीएसवाई 1 और 2 के पूरा होने के साथ धीमी गति से चल रही परियोजनाओं की गति बढ़ाकर नेटवर्क को 2022 तक 46000 किमी तक पहुंचने की उम्मीद है। नई सड़क रखरखाव नीति पीडब्ल्यूडी द्वारा रखरखाव और मरम्मत कार्य करने के उद्देश्य से लाई जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- बड़ी कार्रवाई की तैयारी: खुफिया एजेंसियों से मांगी गई स्थानीय आतंकियों की डिटेल, यहां होगा पहला प्रहार!
विज्ञापन
क्रॉस ड्रेनेज सिस्टम अपग्रेड होगा
जम्मू कश्मीर सड़क रखरखाव नीति में सड़कों के क्रॉस ड्रेनेज सिस्टम को अपग्रेड करने का प्रावधान है। इसके अलावा सड़कों के उचित रखरखाव के लिए समय पर मंजूरी और कार्य सुनिश्चित करना, महत्वपूर्ण स्थानों पर सड़क सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करना, सड़कों और पुलों की लेखापरीक्षा लागू करना, मानक अनुसूची के अनुसार दौरे के माध्यम से फील्ड स्टाफ द्वारा सड़क का नियमित निरीक्षण आदि शामिल है। नीति में स्थल निरीक्षण, रिर्पोटिंग सुनिश्चित करने के लिए फील्ड स्टाफ को सशक्त बनाने के प्रावधान भी शामिल हैं।
सात दिन में भर दिए जाएंगे गड्ढे
मोबाइल टीमों द्वारा 7 दिन के भीतर गड्ढों को दुरुस्त करना, सड़क की स्थिति के त्वरित और स्टीक मूल्यांकन के लिए डिजिटल सर्वेक्षण वाहनों सहित नवीनतम तकनीक और गैजेट्स को पेश करना है।